विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ludhiana Crime: शताबगढ़ के सरपंच ने की आत्महत्या, पंचायत सदस्य और कुछ लोग मांग रहे थे पैसे; सुसाइड नोट बरामद

By Jagran NewsEdited By: Deepika
Published: Wed, 16 Nov 2022 10:02 AM (IST)

Ludhiana Crime लुधियाना के नजदीकी गांव शताबगढ़ में उस समय हड़कंप मच गया जब सरपंच धर्मपाल ने मौत को गले ...और पढ़ें

Ludhiana Crime: शताबगढ़ के सरपंच ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या। (जागरण)
Ludhiana Crime: शताबगढ़ के सरपंच ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या। (जागरण)

संसू, श्री माछीवाड़ा साहिब (लुधियाना)। Ludhiana Crime: निकटवर्ती गांव शताबगढ़ के सरपंच धर्मपाल ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों से परेशान होकर यह खौफनाक कदम उठाया है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 

पंचायत सदस्य और कुछ लोग मांग रहे थे पैसे

मृतक धर्मपाल की मां ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पिछले काफी दिन से परेशान था। पंचायत सदस्य और कुछ दूसरे लोग उससे रुपयों की मांग कर रहे थे। इस बात से दुखी होकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सरपंच की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें गांव के पंचायत सदस्यों और कुछ दूसरे लोगों के नाम लिखे हैं।

अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं आरोपित

सुसाइड नोट में लिखा है कि इन लोगों से परेशान होकर व खुदकुशी कर रहा है। थाना माछीवाड़ा के एसएचओ इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि गांव के पांच लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन आरोपित फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

थाना मुखी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि सरपंच धर्मपाल को मरने के लिए मजबूर करने के कथित आरोप में पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मुखी ने कहा कि वह कथित आरोपितों के नामों का खुलासा नहीं कर सके, क्योंकि वे अभी भी पुलिस हिरासत से बाहर हैं।

यह भी पढ़ेंः- Punjab News: लुधियाना में आज बलिदानी सराभा को CM मान देंगे श्रद्धांजलि, DC ने समाराेह की तैयारी का लिया जायजा

यह भी पढ़ेंः- Science Fest: विचारों को माडल्स के जरिये प्रदर्शित कर सकेंगे स्टूडेंट्स, जानिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारिख