विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: सीएम मान ने बलिदानी करतार सराभा को दी श्रद्धांजलि, बाेले-जल्द शुरू हाेगा हलवारा एयरपाेर्ट का काम

By Vipin KumarEdited By:
Published: Wed, 16 Nov 2022 08:44 AM (IST)Updated: Wed, 16 Nov 2022 12:32 PM (IST)

Punjab News पंजाब के सीएम भगवंत मान औद्याेगिक शहर पहुंच गए हैं। सीएम के दाैरे काे लेकर सुरक्षा के प्रबंध ...और पढ़ें

Punjab News: लुधियाना में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने करतार सिंह सराभा काे श्रद्धासुमन भेंट किए। (जागरण)
Punjab News: लुधियाना में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने करतार सिंह सराभा काे श्रद्धासुमन भेंट किए। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार काे लुधियाना के गांव सराभा पहुंचे और बलिदानी करतार सिंह सराभा को श्रद्धासुमन भेंट किए। सीएम ने बलिदानी के घर का मुआयना करने के बाद विजिटर्स बुक पर अपने विचार लिखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों को प्रफुल्लित करने का वादा किया। मान ने कहा कि 'खेडां वतन पंजाब दियां' से युवाओं को मंच देने का प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट का काम जल्द शुरू होगा। 161 एकड़ जमीन एक्वायर कर बाउंड्री बना ली गई है। टर्मिनल बनाने में 48.90 करोड़ खर्च किए जाएंगे। केंद्र सरकार से सहमति बन गई। भारतीय वायुसेना का एयरपोर्ट जल्द सिविल एयरपोर्ट बना जाएगा।

सराभा काे भारत रत्न की करेंगे मांग

मान ने कहा कि देश काे आजाद हुए 75 साल हो गए हैं। अमेरिका मंगल ग्रह पर प्लाट काट रहा है और हम सीवरेज तक ही सीमित हैं। अंडर 14 अकादमी के गठन पर सहमति जताई। किला रायपुर के खेल बचपन से देखता आ रहा हूं। बलिदानी करतार सिंह के पैतृक निवास में मुगदर पड़ा है। आजकल के युवाओं को उसके बारे पता भी नहीं होगा। उस समय पायलट बनने के लिए विदेश गए थे। उनके पास पैसा भी था। यदि वह चाहते तो उन्हें स्वतंत्रता संग्राम से क्या लेना देना था, लेकिन उन्हाेंने देश की आजादी के लिए 19 साल में अपने जान की कुर्बानी दे दी।

कौमी शहीद का दर्जा दिलवाएंगे

शहीद किसी कौम या वतन के नहीं होते, वह सभी के होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को अक्सर कहते सुना है, जिंदा रहे तो मिलेंगे। मेरे दिल ने कहा है, मिलते रहेंगे तो जिंदा रहेंगे। ऐसे लोगों को भारत रत्न देना चाहिए, जिससे अवार्ड की गरिमा बढ़े। संसद में मैंने मांग की थी। केंद्र भारत रत्न न भी दे तो हमारे दिलों में उनका सम्मान कभी नहीं घटेगा। कौमी शहीद का दर्जा दिलवाएंगे और उन्हें भारत रत्न देने की मांग जोर-शोर से करेंगे।

यह भी पढ़ें-Ludhiana Voter List: 14 हल्कों में वोटर सूची में संशोधन का काम शुरू, बूथ स्तर पर 19 नवंबर से लगेंगे विशेष कैंप

यह भी पढ़ें-Punjab: हरियाणा से आए तीन दूल्हे सजकर लुधियाना के होटल में बैठे रहे, शातिर ठग डेढ़ लाख रुपये लेकर रफूचक्कर