विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काेविड गाइडलाइंस: लुधियाना में 10वीं-12वीं के नहीं हाेंगे प्री बोर्ड आफलाइन एग्जाम, प्रशासन का मंजूरी देने से इंकार

By Vipin KumarEdited By:
Published: Tue, 01 Feb 2022 01:45 PM (IST)Updated: Tue, 01 Feb 2022 04:24 PM (IST)

Ludhiana Covid Guidelines शहर में काेविड के बढ़ते मामलाें काे लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। जिले में अभी ...और पढ़ें

लुधियाना में एग्जाम काे लेकर प्रशासन का बड़ा फैसला। (फाइल फाेटाे)
लुधियाना में एग्जाम काे लेकर प्रशासन का बड़ा फैसला। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Ludhiana Covid Guidelinesः  शहर में काेविड के बढ़ते मामलाें काे लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। जिले में अभी 10वीं-12वीं के प्री बोर्ड आफलाइन एग्जाम नहीं हाेंगे। सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की बनाई गई लुधियाना सहोदय स्कूल कांप्लेक्स (एलएसएससी) ने डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा को पत्र लिखा था जिसमें बोर्ड कक्षाओं के प्री बोर्ड एग्जाम आफलाइन मोड में कंडक्ट कराए जाने की अनुमति मांगी गई थी लेकिन जिला प्रशासन ने इंकार कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि यह मांग कोविड-19 की जारी की गई गाइडलाइंस के उलट है।

एलएसएससी की ओर से जारी पत्र में कहा गया था कि केवल दसवीं और 12वीं बोर्ड क्लासिस को प्री-बोर्ड आफलाइन मोड में कंडक्ट कराने की अनुमति दे दी जाए। इन क्लासिस को भी केवल 2 घंटे के लिए ही स्कूल बुलाया जाएगा। जारी पत्र में यह भी कहा गया था कि एक क्लास के एक ग्रुप का जब प्री बोर्ड खत्म हो जाएगा तो उसी क्लास के बचे बच्चों को दूसरे ग्रुप में बुलाया जाएगा। वहीं हर कमरे में वह बारह विद्यार्थियों को बिठाएंगे लेकिन एलएसएसई के जारी पत्र को प्रशासन ने मंजूरी नहीं दी है। वहीं इस समय स्कूलों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह भी है कि स्कूल बोर्ड क्लासिस के कब प्रेक्टिकल परीक्षाएं लेंगे। विद्यार्थियों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत ही कम समय बचा है।

लुधियाना सहोदय स्कूल कांप्लेक्स के डायरेक्टर डीपी गुलेरिया ने कहा कि प्रशासन ने एलएसएससी के जारी किए पत्र को संवीकृ्ति नहीं दी है जबकि उन्होंने केवल बोर्ड क्लासिस को केवल दो घंटे के लिए ही आफलाइन एग्जाम कंडक्ट कराने की अनुमति मांगी थी। इस दौरान पत्र में यह भी स्पष्ट  किया गया था कि यदि आफलाइन क्लासिस कंडक्ट कराने की अनुमति मिल जाती है तो वह कोविड-19 की जारी की गई हर गाइडलाइंस की सख्ती से पालना करेंगे।

यह भी पढ़ें-लुधियाना कोविड गाइडलाइंसः अदालतों में 20 फरवरी तक वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई, जरूरी मामलों में ही पेशी