Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: पंजाब में जमकर हुई बारिश, चंडीगढ़ में टूटा 50 साल का रिकॉर्ड; 24 घंटे में 122 मिलीमीटर वर्षा

    Updated: Mon, 30 Jun 2025 08:14 AM (IST)

    पंजाब में मानसून ने दस्तक दे दी है जिससे कई जिलों में भारी बारिश हुई है। चंडीगढ़ में रिकॉर्ड 120 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जो पिछले 50 सालों में सबसे अधिक है। वर्षा के चलते दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने 1 जुलाई तक पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी वर्षा की संभावना जताई है।

    Hero Image
    चंडीगढ़ में झूमकर बरसा मानसून,पहली बार चौबीस घंटे में रिकार्ड 122 मिलीमीटर वर्षा। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। रविवार को मानसून ने पूरे पंजाब को कवर कर लिया। जिन जिलों में वर्षा नहीं हो रही थी, वहां मानसून झूमकर बरसा। चंडीगढ़ सिटी में एक दिन में रिकॉर्ड 120 मिलीमीटर वर्षा हुई। देर रात शुरू हुई वर्षा सुबह आठ बजे तक रुक-रुक कर जारी रही। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले पचास वर्षों में पहली बार चंडीगढ़ सिटी में जून में एक दिन में इतनी अधिक वर्षा नहीं हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले चंडीगढ़ सिटी में वर्ष 2013 में 14 जून को रिकॉर्ड 92.4 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। जबकि उसके बाद वर्ष 2017 में 7 जून को 61.5 मिलीमीटर, वर्ष 2018 में 17 जून को 66.0 मिलीमीटर, वर्ष 2020 में एक जून को 50.4 मिलीमीटर, वर्ष 2021 में 12 जून को 47.2 मिलीमीटी, वर्ष 2023 में 23 जून को 43.2 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। वहीं, फिरोजपुर में 67.5 मिलीमीटर वर्षा हुई।

    मानसून सीजन में पहली बार फिरोजपुर में इतनी वर्षा दर्ज की गई। जबकि रोपड़ में 13 मिलीमीटर, पटियाला में 25.4 मिलीमीटर, पठानकोट में 19.0 मिलीमीटर, एसबीएस नगर में 18.2 मिलीमीटर, अमृतसर में 5 मिलीमीटर, फतेहगढ़ साहिब में 1.0 मिलीमीटर, लुधियाना में 3.0 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। उधर, वर्षा के चलते दिन व रात का तापमान सामान्य से कम रहा।

    कई जिलों में दिन का तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। दिन का तापमान 28 से 33 डिग्री व रात का तापमान 22 से 24 डिग्री सेलिसयस के बीच था। चंडीगढ़ में दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 8.3 डिग्री कम था। वहीं पटियाला में दिन का तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 6.3 डिग्री कम था।

    एसबीएस नगर में दिन का तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से आठ डिग्री कम था। वहीं, रोपड़ में भी दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से नौ डिग्री कम था। लुधियाना में तापमान 32.0 डिग्री व अमृतसर में दिन का तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दोनों जिलों में दिन का तापमान 3.6 डिग्री कम था।

    जालंधर में दिन का तापमान 32.9 डिग्री रहा, यह सामान्य से 3.1 डिग्री कम था। मोगा में 33.5 डिग्री, फिरेाजपुर में 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा।दूसरी तरफ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में एक जुलाई तक अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा के 18 जिलों में जमकर बरसे मेघ, अगले 24 घंटे तक झमाझम होगी बारिश; मौसम विभाग की चेतावनी जारी