विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा के 18 जिलों में जमकर बरसे मेघ, अगले 24 घंटे तक झमाझम होगी बारिश; मौसम विभाग की चेतावनी जारी

Published: Mon, 30 Jun 2025 08:02 AM (IST)

हरियाणा में मानसून सक्रिय है कई जिलों में भारी वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पूरे ...और पढ़ें

हरियाणा में तेज वर्षा के साथ विदाई लेगा जून। फाइल फोटो
हरियाणा में तेज वर्षा के साथ विदाई लेगा जून। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, पानीपत। हरियाणा में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। कुछ हिस्सों में झमाझम वर्षा हुई तो कुछ में बूंदाबांदी ही देखने को मिली। रविवार को चरखीदादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी को छोड़ प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम परिवर्तनशील रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को मानसून पूरे प्रदेश में अपनी अच्छी सक्रियता दर्ज कराएगा। भारी वर्षा के साथ जून विदाई लेगा। यमुनानगर में सर्वाधिक 37.9 एमएम वर्षा दर्ज की गई। पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के कारण यमुनानगर में सोम और पथराला नदियां उफान पर आ गई हैं। जलस्तर बढ़ने से नदियों का पानी सड़कों व खेतों में घुस गया।

हथनीकुंड बैराज पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे सर्वाधिक 25,287 क्यूसेक पानी का बहाव रहा। इसके अलावा सोम में 9,496 क्यूसेक पानी बहा। सिंचाई विभाग के मुताबिक दादूपुर हेड पर सुबह नौ बजे 9,400 क्यूसेक पानी दर्ज किया। दोपहर तीन बजे तक यह 11,500 क्यूसेक आ गया। दोपहर तीन बजे के बाद पानी का बहाव कम होता चला गया।

कई जिलों का तापमान 30.0 डिग्री या इससे नीचे आया

वर्षा के कारण कई जिलों के तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है। रविवार को अंबाला में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री, करनाल में 29.0 डिग्री, कुरुक्षेत्र में 28.8 डिग्री, पानीपत में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, फरीदाबाद में 32.3 डिग्री, गुरुग्राम में 35.2 डिग्री, नारनौल में 36.0 डिग्री व रोहतक में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

कुरुक्षेत्र में छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, अंबाला में भी गिरी छत

तेज वर्षा से शाहाबाद के गांव रावा में सुबह कड़ियों की छत गिरने से बुजुर्ग सोमा देवी की मौत हो गई, जबकि पति मिया राम गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, यमुनानगर के नाहरपुर में पोल्ट्री फार्म की दो मंजिला बिल्डिंग ढहने से हजारों चूजे दब गए। मालिक के मुताबिक हादसा आसमानी बिजली गिरने से हुआ है।

इधर अंबाला के नग्गल थाना क्षेत्र के गांव मलौर में रविवार सुबह मकान की छत सुबह गिर गई। परिवार के सभी सदस्य टहलने हुए थे, इसलिए हादसा टल गया। वहीं, अंबाला में मारकंडा नदी भी उफान पर है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: उत्तराखंड कहर बरपा रहा मौसम, नौ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी