Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Monsoon Updates: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, लुधियाना सहित कई शहराें में जमकर बारिश

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Sun, 22 Aug 2021 11:32 AM (IST)

    Punjab Weather Alert! मौसम विभाग के अुनसार शनिवार को अमृतसर में 2.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई जबकि यहां अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था। पटियाला में 6.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

    Hero Image
    रविवार काे जालंधर सहित कई जिलाें में जमकर बारिश हुई। (जागरण)

    जासं, लुधियाना। Punjab Monsoon Updates: मानसून के दोबारा सक्रिय होने से रविवार काे लुधियाना जालंधर, माेगा सहित कई जिलाें में जमकर बारिश हुई। इससे पहले शनिवार को कई शहराें में तेज हवा के बीच हुई बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया था। बारिश के चलते दिन के तापमान में तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के अुनसार शनिवार को अमृतसर में 2.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई, जबकि यहां अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था। पटियाला में 6.2 मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ में एक मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के कई जिलों में रविवार और सोमवार को भी बारिश होगी।

    यह भी पढ़ें-छह साल की सानवी की प्रतिभा से सभी दंग, एक मिनट में 54 विश्व स्मारकों को पहचाना, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड' में नाम दर्ज

    बादलों ने लुधियाना को फिर आगोश में लिया

    मानसून के सक्रिय होने से मौसम के तेवर नरम पड़ गए है। रविवार सुबह शहर काे बादलों ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। रक्षा बंधन के दिन बादलों को देखकर लोगों के चेहरे पर खुशी दिखी। बादलों की वजह से गर्मी गायब है और मौसम सुहावना बना हुआ है। इसके बाद शुरू हुई बारिश से माैसम का मिजाज बदल गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो आज दिन में तेज हवाओं के साथ बारिश का दाैर जारी रहेगा।

    वहीं विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे। बता दें कि पिछले दो दिनों से बादलों की मौजूदगी के बाद हुई सबारिश से लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत मिल गई है। वहीं हल्की बारिश से फसलों को भी फायदा हुआ है।

    यह भी पढ़ें-Raksha Bandhan 2021: भाइयों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार, लुधियाना में रक्षाबंधन पर बाजाराें में लाैटी राैनक