छह साल की सानवी की प्रतिभा से सभी दंग, एक मिनट में 54 विश्व स्मारकों को पहचाना, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड' में नाम दर्ज
सानवी के माता-पिता ने उसका वीडियो बनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में जमा करवाया और 30 जून 2021 को सानवी का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड 2022 में शामिल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि ने स्कूल का नाम देश भर में रोशन किया है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। डीएवी पब्लिक स्कूल भाई रणधीर सिंह नगर की पहली कक्षा में पढ़ने वाली सानवी की प्रतिभा देख आप दंग रह जाएंगे। छह वर्षीय सानवी ने एक मिनट में देशों के साथ-साथ 54 विश्व स्मारकों को पहचानकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सानवी का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।
सानवी की इस उपलब्धि से जहां स्कूल में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है, वहीं माता पिता भी बेटी की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं और गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। प्राचार्या जेके सिद्धू जी ने इस कीर्तिमान के लिए प्रतिभाशाली छात्रा सानवी को शुभकामनाएं दी। सानवी ने जनवरी 2021 में इस दिशा में अभ्यास शुरू किया, जब वह यूकेजी में थी। तब उसकी अध्यापिका मीनू नैय्यर ने सानवी के संज्ञानात्मक कौशल और तीव्र स्मरण क्षमता को पहचानते हुए उसे प्रेरित किया। इसके परिणाम स्वरूप सानवी अपने लक्ष्य को भेदकर कर यह कीर्तिमान स्थापित कर पाई।
सानवी के माता-पिता ने उसका वीडियो बनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में जमा करवाया और 30 जून 2021 को सानवी का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड 2022 में शामिल कर दिया गया। सानवी के माता- पिता अब उसकी इस उपलब्धि को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल करवाने हेतु प्रयासरत हैं। वहीं प्राचार्या जेके सिद्धू ने इस कीर्तिमान के लिए प्रतिभाशाली छात्रा सानवी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि ने डीएवी पब्लिक स्कूल भाई रणधीर सिंह नगर का नाम देश भर में रोशन किया है।
माता-पिता व अध्यापक द्वारा किए गए प्रयासों को सराहते हुए कहा कि अगर बच्चे को माता-पिता व अध्यापकों का सहयोग व उचित मार्गदर्शन मिले तो बच्चा सफलता की बुलंदियों को छू सकता है। उन्होंने आशा जताई कि सानवी और स्कूल के अन्य छात्र भविष्य में कड़ी मेहनत कर इसी प्रकार के नए- नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।