दुश्मन कहां छिपा है, पल में बता देगा ये Battle Field Management System, लुधियाना के स्टूडेंट्स ने किया तैयार
लुधियाना के कालेज के छात्राें ने जाे प्राेजेक्ट बनाया है उससे सैनिकों को दुश्मन की स्थिति का सही अनुमान लगाकर आगे बढ़ना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही जवानों का होने वाला जानी नुकसान भी काफी कम हो जाएगा।

लुधियाना, जेएनएन। अगर मन में कुछ करने की ललक हाे ताे काेई भी काम कठिन नहीं हाेता। यह कर दिखाया है लुधियाना के गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कालेज (GNDEC) के छात्राें ने। कालेज के तीन छात्राें ने भारतीय सेना के संयुक्त प्रयास से एक बैटल फील्ड मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया है। यह प्रोजेक्ट युद्ध के मैदान में प्रमुख भूमिका निभा सकता है।
क्या है खासियत
गुरु नानक देव इंजीनियरिंग (GNDEC) के छात्राें ने जाे प्राेजेक्ट बनाया है उससे सैनिकों को दुश्मन की स्थिति का सही अनुमान लगाकर आगे बढ़ना आसान हो जाएगा। वहीं जवानों का होने वाला जानी नुकसान भी काफी कम हो जाएगा। जीएनडीईसी के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के तीन विद्यार्थियों शिव चरण, रघु गुलाटी, लक्ष्य चोपड़ा तथा इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग के एक विद्यार्थी पूरन सिंह ने सिस्टम के लिए सहयोग किया है।
यह भी पढ़ें-ये हैं लुधियाना के होनहार, JEE Mains में किया शानदार प्रदर्शन, जानें इनकी सफलता का मंत्र
सेना ने की तारीफ
भारतीय फौज ने कालेज के विद्यार्थियों ती सिस्टम बनाने के लिए तारीफ की है। इसके लिए कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के मुख्य डा. परमिंदर सिंह और प्रोफेसर सतिंदरपाल सिंह को विशेष तौर पर रेजिमेंट हेडक्वार्टर में सम्मानित किया गया। कालेज प्रिंसिपल डा. सहजपाल सिंह ने कालेज के कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रानिक इंजीनियरंग विभाग के प्रयास की सराहना की है। उनकी गाइडेंस में ही विद्यार्थियों ने यह प्रोजेक्ट तैयार किया है। उन्होंने कहा कि लाजिमी तौर पर यह प्रोजेक्ट देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए भूमिका निभाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।