विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना में चार बदमाशों ने रेलवे इंजीनियर पर हमला कर मोबाइल व पर्स लूटा, रेलवे विश्राम गृह के पास वारदात

By Vipin KumarEdited By:
Published: Thu, 03 Jun 2021 01:02 PM (IST)

औद्याेगिक शहर में लूट की वारदातें तेजी से बढ़ रही हैं। घर से ड्यूटी जा रहे रेलवे इंजीनियर पर बदमाशों ...और पढ़ें

रेलवे इंजीनियर पर बदमाशों ने लोहे की राॅड से हमला किया। (सांकेतिक तस्वीर)
रेलवे इंजीनियर पर बदमाशों ने लोहे की राॅड से हमला किया। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। घर से ड्यूटी जा रहे रेलवे इंजीनियर पर बदमाशों ने लोहे की राॅड से हमला करके घायल कर दिया। आरोपित उसकी जेब में पड़ा पर्स और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। अब थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि उक्त केस शाम नगर की गली नंबर 2 में रहने वाले नरिंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि वो रेलवे इंजिन शेड में बतौर इंजीनियर कार्यरत है।

मंगलवार काे वह अपने घर से पैदल ही काम पर रेलवे लोको शेड की और जा रहा था। जैसे ही वह रेलवे विश्राम गृह स्थित पानी की टंकी के पास पहुंचा। इसी दौरान वहां आए चार बदमाशों ने उसे जबरदस्ती घेर लिया। आरोपितों ने उस पर लोहे की राड से हमला करके उसे घायल कर दिया। उसकी जेब में पड़ा सैमसंग जे-7 मोबाइल तथा पर्स लूटकर फरार हो गए। पर्स में जरूरी दस्तावेज व 600 रुपये की नगदी थी।

यह भी पढ़ें-Rain In Ludhiana: लुधियाना में थोड़ी सी बरसात ने खोली नगर निगम की पोल, सड़काें व गलियाें में जलभराव

सुनसान इलाके में हुई वारदात

कुलदीप सिंह ने कहा कि जिस जगह वारदात हुई है। वह सुनसान सा इलाका है। उस तरफ जाने वाली सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जल्दी ही आरोपितों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गाैरतलब है कि औद्याेगिक शहर में लूट की वारदातें तेजी से बढ़ रही हैं। हैरानी की बात यह है कि पुलिस इनकाे राेकने में नाकाम साबित हाे रही है।

यह भी पढ़ें-ट्रेन में शुरू हुई प्रसव पीड़ा, बिहार की महिला ने लुधियाना रेलवे स्‍टेशन के प्लेटफार्म पर बच्ची को दिया जन्म

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें