यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rain In Ludhiana: लुधियाना में थोड़ी सी बरसात ने खोली नगर निगम की पोल, सड़काें व गलियाें में जलभराव
Rain In Ludhiana बुधवार देर रात थोड़ी सी बारिश के चलते सीवरेज ओवरफ्लो ने ग्यासपुरा के लोगों का जीना दूभर ...और पढ़ें

लुधियाना, जेएनएन। Rain In Ludhiana : बुधवार देर रात थोड़ी सी बारिश के चलते सीवरेज ओवरफ्लो ने ग्यासपुरा के लोगों का जीना दूभर कर दिया। बारिश और सीवरेज का गंदा पानी सुआ रोड से लेकर ग्यासपुरा जीटी रोड चौक पर पुल के नीचे भर गया। इससे लोगों को पैदल चलना तो दूर वाहनों में जाना भी दुश्वार हाे गया।
सुआ रोड से जीटी रोड को आने वाली बिजली दफ्तर वाली रोड अभी कुछ माह पहले ही करोड़ों की लागत से बनाई गई थी। बिजली दफ्तर के सामने काफी दिनों तक सड़क नहीं बनने के कारण लोग परेशानी में रहे। अब सड़क बन जाने के कारण सीवरेज का काम नहीं होने से दोनों साइड पड़े मिट्टी के ढेर सड़क पर सीवरेज का पानी फैला रहे है।
.jpg)
लुधियाना में बारिश के बाद सड़क पर भरे पानी से गुजरते वाहन चालक। (जागरण)
पार्षद जसपाल सिंह ने नगर निगम पर लगाए आराेप
सीवरेज का काम पूरा नहीं होने के बारे में वार्ड नंबर 30 के पार्षद जसपाल सिंह ग्यासपुरा का कहना है कि नगर निगम की ओर से सड़क और सीवरेज का काम पूरा करने के लिए टेंडर दिया गया सड़क का काम पूरा हो चुका है लेकिन सीवरेज का काम करवाने में नगर निगम लापरवाही बरत रही है जिसके चलते लोगों को मुश्किलें आ रही है। उन्होंने कहा कि वह लगातार नगर निगम में आवाज बुलंद कर रहे हैं कि उनके एरिया में मूलभूत सुविधाओं की काफी कमी है। लोगों की सुविधा को देखते हुए वार्ड नंबर 30 में पढ़ते मुख्य सड़क सीवरेज का काम अविलंब पूरा किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। गाैरतलब है कि बुधवार की रात काे लेकर कई जिलाें में आंधी के साथ जाेरदार बारिश हुई थी, जिससे सड़काें और गलियाें में पानी भर गया है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
