विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RPF की महिला कर्मियों ने लुधियाना के रेलवे प्लेटफार्म पर महिला यात्री की कराई डिलीवरी, बनाया चादर का घेरा

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 03 Jun 2021 07:48 AM (IST)Updated: Thu, 03 Jun 2021 03:27 PM (IST)

Child Birth on Railway Platform अमरनाथ एक्‍सप्रेस में यात्रा कर रही महिला को अचानक ट्रेन में ही प्रसव पीड़ा शुरू ...और पढ़ें

पंजाब के लुधियाना रेलवे स्‍टेशन की फाइल फोटा।
पंजाब के लुधियाना रेलवे स्‍टेशन की फाइल फोटा।

लुधियाना, जेएनएन। एक महिला ने लुधियाना रेलवे स्‍टेशन के प्‍लेटफार्म पर ही बच्‍ची को दिया। प्रसव पी़ड़ा से तड़प रही इस महिला की डिलीवरी रेलवे सुरक्षा बल की महिला कर्मियों ने कराई। दरअसल महिला काे ट्रेन में ही प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसके बाद उसे लुधियाना रेलवे स्‍टेशन पर उतारा गया और इसके बाद  रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की महिला कर्मियों ने प्‍लेटफार्म पर उसकी डिलीवरी कराई। इस दौरान उन्‍होंने पर्दे के लिए चादर का घेरा बनाया।

अमरनाथ एक्‍सप्रेस से बिहार के छपरा जा रही थी महिला, ट्रेन में शुरू हो गई प्रसव पीड़ा

गर्भवती महिला यात्री जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन से कठुआ से छपरा जा रही थी। सफर के दौरान ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस पर ट्रेन को लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रोका गया। समय पर एंबुलेंस नहीं आई तो रेलवे सुरक्षा बल की महिला कर्मियों ने प्लेटफार्म पर ही सफलतापूर्वक डिलीवरी करवाई। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है।

बच्‍चे के जन्‍म के बाद रेलवे सुरक्षा बल की महिला कर्मियों के साथ महिला।

अमरनाथ एक्सप्रेस में कठुआ से छपरा जा रही थी महिला

मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को गाड़ी संख्या 05098 जम्मूतवी से लुधियाना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। स्टेशन पर रेलवे की विशेष टीम 'सखी' की सदस्य गाड़ी की जांच करने पहुंचीं। सुरक्षा कवच अभियान के तहत विशेष टीम सखी में तैनात सब इंस्पेक्टर रीता देवी, कांस्टेबल ढोली यादव और कांस्टेबल प्रिया ने बताया कि कोच एस-दो में महिला यात्री प्रसव पीड़ा से कराह रही थी।

रेलवे सुरक्षा बल की महिला कर्मियों ने करवाई डिलीवरी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

उन्होंने कोच के अंदर जाकर देखा कि महिला यात्री की हालत दर्द के कारण बहुत खराब थी। जब गाड़ी चल रही थी तो एक अन्य यात्री ने चेन भी खींची थी। महिला की हालत लगातार गंभीर होने के कारण उसे गाड़ी से उतारा गया और एंबुलेंस को बुलाने के लिए फोन किया। एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची।

अधिक दर्द होने पर महिला बल ने चादर का एक घेरा बनाकर प्लेटफार्म पर ही प्रसव करवाया। इसके बाद कांस्टेबल ढोली यादव और प्रिया जच्चा-बच्चा को आटो से सिविल अस्पताल लुधियाना ले गई। दोनों अस्पताल में सुरक्षित हैं। महिला के पति को बच्ची के जन्म की सूचना फोन पर दी गई है।