Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व कैबिनेट मंत्री आशु लुधियाना निगम के जोन डी पहुंचे, अफसरों व कर्मचारियों की हाजिरी की चेक

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Thu, 23 Sep 2021 02:27 PM (IST)

    मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पदभार संभालने के साथ ही विधायक और अफसरशाही हरकत में आ गई है। इसका नजारा वीरवार काे लुधियाना नगर निगम में देखने काे मिला। यहां पूर्व मंत्री आशु ने कर्मचारियाें की हाजिरी चेक की।

    Hero Image
    आशु पहले सुबह नगर निगम जोन डी पहुंचे। (जागरण)

    ​​​​​जागरण संवाददाता, लुधियाना। पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु पहले सुबह नगर निगम जोन डी पहुंचे और उन्होंने अफसरों व कर्मचारियों की हाजिरी चेक की। इस दौरान कुछ कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं मिले। आशु ने अफसरों को आदेश दिए कि समय पर सभी दफ्तर पहुंचें और सरकार के आदेशों का पालन करें। इसके साथ ही हलका पश्चिमी में वाटर लॉगिंग का जायजा लेने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु अफसरों के साथ फील्ड में उतरे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाैरतलब है कि डीसी दफ्तर के मुलाजिमों की हड़ताल जारी है। हालांकि 24 सितंबर की मोहाली रैली मौसम की वजह से स्थगित कर दी है। यूनियन के प्रदेश प्रधान गुरनाम सिंह विर्क ने बताया कि 24 को भी कर्मचारी कलम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे और जिला मुख्यालय पर रैली करेंगे। 26 सितंबर को यूनियन की मीटिंग होगी और उसमें फैसला लिया जाएगा कि आगे हड़ताल होगी या नहीं। डीसी आफिस के कर्मचारी बुधवार से हड़ताल पर हैं । शुक्रवार को कर्मचारियों ने सामुहिक छुट्टी लेकर मोहाली में रेली करनी थी।

    यह भी पढ़ें-Rain in Ludhiana: झमाझम बारिश से चौक-चौराहों पर जलभराव में फंसे वाहन, बुड्ढा दरिया के आसपास घरों में घुसा पानी

    जोनल कमिश्नर का चार्ज लेते ही सेखों बुड्ढा दरिया का जायजा लेने पहुंचे

    वहीं जोनल कमिश्नर का चार्ज लेते ही जसदेव सिंह सेखों बुड्ढा दरिया का जायजा लेने पहुंच गए।इस दाैरान उन्हाेंने अधिकारियाें काे आवश्यक निर्देश दिए। वहीं मेयर बलकार सिंह संधू वाटर लॉगिंग से निपटने के लिए खुद फील्ड में उतरे। उन्हाेंने अफसराें को फील्ड में रहने के आदेश दिए हैं।

    पंजाब के औद्याेगिक शहर में वीरवार काे हुई बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हाे गया। कई इलाके पानी में पूरी तरह डूब गए। दिन में रूक-रूककर हाे रही बरसात के चलते लाेगाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें-Rain in Punjab: पंजाब के कई शहराें में जाेरदार बारिश, लुधियाना में 2 मकान गिरे; बाल-बाल बचा परिवार