लुधियाना फ्रूट मंडी में लगी भीषण आग
लुधियाना फ्रूट मंडी में भीषण आग लग गई। इसके कारण वहां रखी क्रेटें जलकर राख हो गई। आग पर दो घंटे में काबू पाया जा सका।
By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 06 Feb 2018 01:35 PM (IST)Updated: Wed, 07 Feb 2018 04:37 PM (IST)
style="text-align: justify;">जेएनएन, लुधियाना। यहां फ्रूट मंडी में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। इसके कारण वहां रखी प्लास्टिक की क्रेट्स जलकर राख हो गई। मौके पर दमकल विभाग की सात गाड़ियां पहुंची। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
मंगलवार दोपहर अचानक फ्रूट मंडी में आग लग गई। आग प्लास्टिक की क्रेटों ने पकड़ लिया। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। मौके पर सात फायर टेंडर पहुंचे और लगभग दो घंटों के बाद आग बुझाई जा सकी। आग के कारण कितना नुकसान हुआ अभी इसका पता नहीं चल पाया है। आग के कारण धुआं दूर-दूर तक फैल गया। इसके कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ेंः रूठकर मायके गई पत्नी तो ससुराल वालों ने पति को किया जलील, आहत होकर दे दी जान
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें