Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Punjab Heritage: दिल्ली गेट, बगदादी गेट और मुल्तानी गेट चमके.. फिर जीवंत हो उठा फिरोजशाह तुगलक का बसाया फिरोजपुर शहर

    By Pankaj DwivediEdited By:
    Updated: Mon, 19 Jul 2021 11:59 AM (IST)

    फिरोजशाह तुगलक ने वर्ष 1351 से 1388 तक दिल्ली की सल्तनत पर राज करते समय फिरोजपुर शहर को बसाया था। उस समय यहां गंतव्य को जाते दस गेटों का निर्माण करवाय ...और पढ़ें

    फिरोजपुर का बगदादी गेट जिसकी कायाकल्प हो चुकी है। जागरण

    संवाद सहयोगी,फिरोजपुर। फिरोजशाह तुगलक ने वर्ष 1351 से 1388 तक दिल्ली की सल्तनत पर राज करते समय फिरोजपुर शहर को बसाया था। उस समय यहां गंतव्य को जाते दस गेटों का निर्माण करवाया था। वर्षों से सुधि नहीं लिए जाने के कारण इनकी हालत खस्ता हो रह थी। अच्छी बात यह है कि अब इनका जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है। फिरोजपुर के विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने बताया कि करीब 45 लाख रुपये से 10 गेटों के निर्माण का कार्य शुरू करवाया है। इनमें से तीन गेटों- दिल्ली गेट, बगदादी गेट और मुल्तानी गेट का रिनोवेशन पूरा हो चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि फिरोजपुर एक ऐतिहासिक शहर है। यहां शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की समाधियां हैं, ऐतिहासिक गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब, 10 गेट अमृतसरी गेट, बांसी गेट, मक्खू गेट, जीरा गेट, बगदादी गेट, मोरी गेट, दिल्ली गेट, मैगजीनी गेट व कसूरी गेट के अलावा और भी स्थान हैं। गेटों के नाम उनके गंतव्य स्थान के आधार पर है। इन्हें देखने के लिए विदेश से भी लोग आते हैं। शहर में ऐतिहासिक गेटों की नुहार बदली जा रही है।

    ऐसे सजा मिलेगा फिरोजपुर शहर का मक्खू गेट, ये गेट निमार्णाधीन है।

    युवा पार्षद रिशी शर्मा ने कहा कि दिल्ली गेट, बगदादी गेट और मुल्तानी गेट का रिनोवेशन पूरा किया जा चुका है और बाकी गेटों पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी विरासत सहेजने की जरूरत है। इनका महत्व समझने के लिए इतिहास का छात्र होने की आवश्यकता नहीं है।

    शहरवासियों के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं जुटाने की भी कवायद

    उन्होंने बताया कि फिरोजपुर शहर में ऐतिहासिक स्थानों को तो रैनोवेट किया जा ही रहा है। इसके अलावा शहर वासियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए शहर में पीजीआइ जैसा बड़ा प्रोजेक्ट भी लाया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए शहीद भगत सिंह स्टेट टेक्निकल कैंपस में यूनिवर्सिटी भी लाई जा रही है।

    यह भी पढ़ें -  Navjot Sidhu की एंट्री से लुधियाना कांग्रेस में बदलेंगे समीकरण, 'गुरु' से दूरी बनाकर बैठे विधायक अब जाएंगे करीब

    यह भी पढ़ें - Ludhiana Weather Update: लुधियाना में तेज बारिश से बदला माैसम का मिजाज, दिन में भी बरसेंगे बादल