Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नशे में ससुर रिश्ता भूला, शराब पीकर बहू से करने लगा अश्लील हरकतें; जानें फिर क्या हुआ

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Sun, 16 Jan 2022 03:15 PM (IST)

    शराबी ससुर का बहू पर मन डाेल गया। इसके बाद वह नशे की हालत में ही उससे अश्लील हरकतें करने लगा। महिला की शिकायत के बाद लगभग दो साल से ज्यादा लंबी जांच क ...और पढ़ें

    Hero Image
    शराबी ससुर का बहू पर मन डाेल गया। (सांकेतिक तस्वीर)

    जासं, लुधियाना। obscene acts with daughter in lawः  कहते हैं कि शराब जिंदगी खराब कर देती है, यह बात काफी हद तक सच भी है। नशे में व्यक्ति काे अपने पराए का भेद नहीं रहता। कई बार वह ऐसी हरकतें कर जाता है, जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। शराबी कई बार रिश्ते नाते भी भूल जाता है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के औद्याेगिक शहर लुधियाना में सामने आया है। यहां एक शराबी ससुर का बहू पर मन डाेल गया। पुलिस को दिए बयानों में महिला का कहना है कि उसकी शादी के कुछ समय बाद ही उसका ससुर और सास उसे दहेज में कार और कैश लाने के लिए तंग करने लगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें-लुधियाना की हाैजरी इंडस्ट्री काे कोविड-ओमिक्रोन का बड़ा झटका, 50 % डिस्काउंट के बाद भी नहीं बिक रहा माल

    मानसिक तौर पर भी प्रताड़ित करने का आराेप

    अप्रैल 2019 में उसका ससुर शराब के नशे में आया और उससे अश्लील हरकतें की ताे उसे भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। जब उसने अपनी सास को बताया तो उसकी सास ने उसे बालों से पकड़कर घसीटा और उससे मारपीट की। ससुरालियाें ने महिला काे मानसिक तौर पर भी प्रताड़ित भी किया।

    यह भी पढ़ें-वैक्सीन की दाेनाें डाेज लगवाने के बाद ही यात्रियाें काे ट्रेन में मिलेगी सीट, जानें रेलवे का नया नियम

    दाे साल की जांच के बाद केस दर्ज

    महिला की शिकायत के बाद लगभग दो साल से ज्यादा लंबी जांच के बाद थाना सलेम टाबरी ने एफआइआर दर्ज की है। यह केस हजूरी बाग कालोनी निवासी परमजीत कौर और लक्खा सिंह के खिलाफ दर्ज किया गया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी के कुछ समय बाद ही उसके सास-ससुर उसे दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। गाैरतलब है कि कुछ महीने पहले जालंधर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां एक बहू ने ससुर पर छेड़छाड़ का आराेप लगाया था। इसके चलते मामला काफी सुर्खियाें में रहा था।

    यह भी पढ़ें-लुधियाना में प्‍यार चढ़ा परवान तो 2 बच्चाें की मां प्रेमी के साथ हुई फरार, जानिए क्‍या है माजरा