Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanteras 2022: सोना-चांदी ही नहीं...धनतेरस पर ये 4 चीजें खरीदना भी शुभ, मां लक्ष्मी बरसाती है कृपा

    By DeepikaEdited By:
    Updated: Wed, 19 Oct 2022 01:04 PM (IST)

    Dhanteras 2022 इस साल धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। धनतेरस पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग खरीदारी करते हैं। आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है।

    Hero Image
    धनतेरस पर ये चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। (जागरण)

    आनलाइन डेस्क, लुधियाना। Dhanteras 2022: रोशनी का त्योहार दिवाली 24 अक्टूबर को बड़े उत्साह और उल्लास के साथ देशभर में मनाया जाएगा। दिवाली के 5 दिवसीय लंबे उत्सव कैलेंडर का पहला दिन धनतेरस है, जो इस साल 23 अक्टूबर को पड़ रहा है। धनतेरस पर देवी लक्ष्मी व भगवान कुबेर की पूजा की जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं इस दौरान बर्तन और सोना-चांदी आदि खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। मगर आपको बता दें कि सिर्फ बर्तन व सोना-चांदी ही नहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर कुछ और चीजें खरीदने से भी मां-लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। पंडित राज शास्त्री जानते हैं कि धनतेरस पर आप क्या-क्या खरीद सकते हैं।

    धनिया खरीदने का मिलता है फल

    धनतेरस पर धनिया खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस पर धनिया खरीदने का फल मिलता है। आप प्रसाद के लिए धनिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं पूजा में माता लक्ष्मी को धनिया के बीज अर्पित कर इसे अपनी तिजोरी में रख दें, इससे लाभ मिलेगा। 

    झाड़ू खरीदने से दूर होती है दरिद्रता

    धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से घर में सुख-शांति का वास रहता है। वास्तु शास्त्र में झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। इसलिए इस दिन झाड़ू जरूर खरीदनी चाहिए। माना जाता है कि इस दिन झाड़ू खरीदने से दरिद्रता भी दूर होती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। 

    मां लक्ष्मी को प्रिय है गोमती चक्र

    धनतेरस पर गोमती चक्र खरीदना न भूले। वास्तु शास्त्र के अनुसार, गोमती चक्र मां लक्ष्मी को प्रिय है। दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के समय भी गोमती चक्र रखें। पूजा के बाद गोमती चक्र उठाकर पैसों वाली जगह पर रख लें।

    पीतल के बर्तन खरीदना शुभ

    धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा लंबे अर्से से चली आ रही है। वहीं आज के समय में कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें समझ नहीं आता कि वो इस दिन किस तरह के बर्तन खरीदें। आपको बता दें कि धनतेरस पर पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ेंः- वेरका लुधियाना अब 10 टन अतिरिक्त मक्खन करेगा तैयार, CM मान करेंगे 105 करोड़ के प्रोजेक्ट का शुभारंभ

    यह भी पढ़ेंः- लुधियाना लोधी क्लब की बदलेगी सूरत, जिम के लिए मंगवाई जा रही विदेशी मशीनें, लेटेस्ट वर्जन का होगा कार्ड रूम