Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सावधान! पंजाब के कई जिलों में धूल के साथ चलेगी आंधी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Sun, 04 May 2025 08:46 AM (IST)

    पंजाब (Punjab Weather) में मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की आशंका है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। 6 से 9 मई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    Hero Image
    पंजाब में आज धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब (Punjab Weather) में रविवार और सोमवार मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसमें कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इससे पहले शनिवार विभिन्न जिलों में धूप निकली। कहीं-कहीं धूप के साथ बादल भी छाए रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बठिंडा रहा सबसे गर्म

    जिला बठिंडा में दिन का तापमान सबसे अधिक 39.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, फाजिल्का का तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का 36.5, पटियाला का 35.6 डिग्री, फिरोजपुर का तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 24 घंटे में राज्य का औसतन तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, जो सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे रहा है।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में मौसम का कहर जारी, बर्फबारी और ओलावृष्टि से फसलों को हुआ भारी नुकसान; आखिर कब बदलेगा मौसम?

    आज आंधी चलने की संभावना

    मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान अनुसार चार और पांच मई को पंजाब में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें कुछ-कुछ हिस्सों में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है।

    इस दौरान गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। छह से नौ मई तक मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें 30-40 किमी प्रति गति के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है।

    यह भी पढ़ें- Weather: दिल्ली-यूपी में भारी बारिश, बंगाल-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट