विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather: दिल्ली-यूपी में भारी बारिश, बंगाल-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

Published: Sun, 04 May 2025 05:53 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 04 May 2025 06:53 AM (GMT+05:30)

भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने कई राज्यों में ओलावृष्टि आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने ...और पढ़ें

दिल्ली-यूपी में भारी बारिश, बंगाल-उत्तराखंड में समेत इन राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
दिल्ली-यूपी में भारी बारिश, बंगाल-उत्तराखंड में समेत इन राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

HighLights

  1. मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है
  2. 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी
  3. हिमाचल के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली यूपी में मई में माह से मौसम सुहाना हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने कई राज्यों में ओलावृष्टि, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी आशंका

प्रभावित क्षेत्रों में राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ (महाराष्ट्र), छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार और बंगाल शामिल हैं। मौसम विभाग ने कहा कि इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी आशंका है।

50-60 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी हवाएं

आइएमडी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि इसके अलावा असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, मप्र, बंगाल, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

हिमाचल के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया

वहीं हिमाचल, बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बन सकते हैं। विभाग ने देश की राजधानी के लिए यलो अलर्ट और हिमाचल के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।