विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'माफी क्यों मांगू, गांधी परिवार ने पंजाब को जला दिया'; राहुल गांधी पर विवादित बयान को लेकर अड़े रवनीत सिंह बिट्टू

By Agency Edited By: Prince Sharma
Published: Thu, 19 Sep 2024 04:06 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी पर दिए अपने विवादित बयान पर कोई पछतावा नहीं जताया है और ...और पढ़ें

Punjab Politics News: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू (जागरण फोटो)
Punjab Politics News: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू (जागरण फोटो)

HighLights

  1. रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि गांधी परिवार ने पंजाब को जला दिया
  2. केंद्रीय मंत्री रवनीत ने कहा कि वह माफी नहीं मांगेंगे
  3. रवनीत सिंह ने कहा कि मैं मंत्री बाद में हूं पहले सिख हूं

एएनआई, चंडीगढ़। Punjab News: भाजपा नेता व सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने गुरुवार को कहा कि उन्हें राहुल गांधी पर दिए गए पर कोई पछतावा नहीं है और वह माफी नहीं मांगेंगे। सांसद ने कहा कि गांधी परिवार ने पंजाब को जला दिया और इसके परिणामस्वरूप राज्य ने कई पीढ़ियों को खो दिया। बिट्टू ने कहा कि मुझे इसका पछतावा क्यों होना चाहिए? पंजाब में हमने अपनी कई पीढ़ियों को खो दिया है।

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा...

गांधी परिवार ने पंजाब को जला दिया... मैं एक सिख के रूप में अपना दर्द व्यक्त करता हूं। मैं मंत्री बाद में हूं, पहले सिख हूं। अगर गुरपतवंत सिंह पन्नू इसका (राहुल गांधी के बयान का) समर्थन करते हैं तो आप क्या कहेंगे?

जब रवनीत सिंह से पूछा गया कि क्या वे अपने बयान के लिए माफी मांगेंगे, तो रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि खरगे साहब को माफी मांगनी चाहिए। उन्हें साफ करना चाहिए कि क्या कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी से सहमत है। आपको सिखों से पूछना चाहिए। कांग्रेस पार्टी से कोई भी ऐसा सिख लेकर आइए जिसे पगड़ी बांधने, कड़ा पहनने और गुरुद्वारा जाने की अनुमति न हो।

'सिखों के खिलाफ बोलने पर कौन जवाब देगा?'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस तरह के बयान देश में सांप्रदायिक विभाजन पैदा करते हैं। वे सिखों को कट्टरपंथी बनाना चाहते हैं, जब हम राहुल गांधी की ओर इशारा करते हैं तो उन्हें दुख होता है।

सिखों के खिलाफ उन्होंने जो कहा, उसका जवाब कौन देगा? हमने पहले भी इसका खामियाजा भुगता है और वे दिल्ली में बैठकर और विदेश यात्रा करके मौज-मस्ती करते हैं।

राहुल गांधी ने भी दिया था विवादित बयान

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने भारत में सिख समुदाय की स्थिति पर टिप्पणी करके राजनीतिक आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि एक सिख के तौर पर भारत में लड़ाई इस बात को लेकर है कि उन्हें पगड़ी या कड़ा पहनने की अनुमति दी जाएगी या गुरुद्वारा जाने की।

यह भी पढ़ें- रवनीत बिट्टू के बयान पर सीएम सुक्खू का पलटवार, कहा- पहले तो आप खुद राहुल गांधी के आगे-पीछे लगाते थे चक्कर

पन्नू ने भी किया राहुल गांधी के बयान का समर्थन

इसके बाद खालिस्तानी अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू गांधी के समर्थन में सामने आए और इसे 1947 से सिखों के तथ्यात्मक इतिहास पर आधारित एक साहसिक और अग्रणी बयान बताया। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया।

बिट्टू ने पहले कहा कि राहुल गांधी भारतीय नहीं हैं। उन्होंने अपना अधिकतर समय विदेश में बिताया है। उन्हें अपने देश से प्यार नहीं है क्योंकि वे विदेश जाकर भारत की आलोचना करते हैं।

उनके शब्दों की अलगाववादियों और बम और हथियार बनाने वालों ने प्रशंसा की है। जो लोग विमान, ट्रेन और सड़कें उड़ाने की कोशिश करते हैं, वे राहुल गांधी का समर्थन कर रहे हैं। वे देश के नंबर एक आतंकवादी और सबसे बड़े दुश्मन हैं जिन्हें एजेंसियों को पकड़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Delhi News: राहुल गांधी पर टिप्पणी कर फंस सकते हैं केंद्रीय मंत्री बिट्टू, हाईकोर्ट में कार्रवाई के लिए याचिका दायर