विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रवनीत बिट्टू के बयान पर सीएम सुक्खू का पलटवार, कहा- पहले तो आप खुद राहुल गांधी के आगे-पीछे लगाते थे चक्कर

Published: Thu, 19 Sep 2024 01:50 PM (IST)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पलटवार ...और पढ़ें

रवनीत बिट्टू पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया पलटवार।
रवनीत बिट्टू पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया पलटवार।

HighLights

  1. सीएम ने राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी पर जताई आपत्ति
  2. कहा- भाजपा में अपनी कुर्सी बचाने के लिए कर रहे ऐसी टिप्पणी
  3. कांग्रेस में थे तो राहुल गांधी की करते थे प्रशंसा

राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। शिमला में पत्रकारों से बातचीत में सुक्खू ने कहा कि इस तरह की व्यक्तिगत टिप्पणी करके राजनीतिक रोटियां नहीं सेंकी जा सकतीं।

नेताओं को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को ऐसे नेताओं पर लगाम लगानी चाहिए।

पहले राहुल गांधी के आगे-पीछे घुमते थे बिट्टू: सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव हो रहे हैं। ऐसी टिप्पणियां कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, ताकि सरकार की नाकामियों से उनका ध्यान हटाया जा सके। सीएम ने कहा कि बिट्टू पहले कांग्रेस के ही नेता थे, तब वह राहुल गांधी की प्रशंसा करते थे।

यह भी पढ़ें- Delhi News: राहुल गांधी पर टिप्पणी कर फंस सकते हैं केंद्रीय मंत्री बिट्टू, हाईकोर्ट में कार्रवाई के लिए याचिका दायर

उस समय वह राहुल के आगे-पीछे रहते थे। आज भाजपा में चले गए हैं और अपनी कुर्सी मजबूत करने के लिए ऐसी टिप्पणियां कर रहे हैं। बिट्टू जुबान पर लगाम लगाएं।

'लोकतंत्र को मजबूत कर रहे राहुल गांधी'

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता हैं। राहुल की दादी स्व. इंदिरा गांधी और पिता स्व. राजीव गांधी ने देश के लिए बलिदान दिया है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। राहुल देश में लोकतंत्र को मजबूत करने में जुटे हैं। देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा निकाली।

राहुल ने कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत किया है, जिस पर आज कांग्रेस आगे बढ़ रही है। पार्टी ने जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए उनको चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी है, जल्द ही वह वहां जाएंगे।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा में भय और बौखलाहट है। यही कारण है कि राहुल गांधी के विरुद्ध असंवैधानिक और नफरती भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने शिवसेना शिंदे गुट विधायक संजय गायकवाड़ के राहुल गांधी की जीभ काटने के बयान पर भी आपत्ति जताई है।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! हिमाचल में स्वास्थ्य में नौकरी का सुनहरा अवसर, सुक्खू सरकार 200 डॉक्टरों और 850 नर्सों की करने जा रही भर्ती