Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Kisan Andolan: भारतीय किसान यूनियन की चेतावनी, पंजाब में टोल प्लाजा पर ट्रैक्टर व ट्रालियां खड़ी कर लगाएंगे जाम

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 23 Aug 2021 12:32 PM (IST)

    Punjab Kisan Andolan ​​​​​भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) के अध्यक्ष मनजीत सिंह राय ने कहा कि जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी और पुलिस कमिश्नर ने शुक्रवार को बैठक में कहा था कि शनिवार को समस्या के समाधान के लिए गन्ना कमिश्नर के धरनास्थल पर उनसे बातचीत करेंगे।

    Hero Image
    पंजाब में गन्ना किसानाें ने मांगाें काे लेकर बड़े संघर्ष का ऐलान किया है। (फाइल फाेटाे)

    जेएनएन, लुधियाना/जालंधर। Punjab Kisan Andolan: पंजाब में गन्ना किसानाें ने मांगाें काे लेकर बड़े संघर्ष का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) ने चेतावनी दी है कि यदि पंजाब सरकार ने मांगें नहीं मानी ताे मंगलवार से पंजाब के सभी टोल प्लाजा पर ट्रैक्टर और ट्रालियां खड़ी कर ट्रैफिक जाम किया जाएगा। इस ऐलान से लाेगाें की परेशानी बढ़ने जा रही है। जालंधर में किसानाें के धरने से रेल और सड़क यातायात पूरी तरह ठप हाे गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) के अध्यक्ष मनजीत सिंह राय ने कहा कि जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी और पुलिस कमिश्नर ने शुक्रवार को बैठक में कहा था कि शनिवार को समस्या के समाधान के लिए गन्ना कमिश्नर के धरनास्थल पर उनसे बातचीत करेंगे, परंतु गन्ना कमिश्नर नहीं आए। राय ने कहा कि अगर सरकार ने मांगें न मानीं तो संघर्ष तेज किया जाएगा। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य मुकेश चंद्र ने कहा कि पंजाब सरकार जानबूझ कर समस्या का समाधान नहीं कर रही है। आने वाले दिनाें में मांगाें का समाधान हाेता नजर नहीं आ रहा है।

    यह भी पढ़ें-Farmers Protest : किसान आंदाेलन से रेल यातायात प्रभावित, लुधियाना आने वाली चार दर्जन ट्रेनें कैंसिल

    लुधियाना से कई शहराें की बस सेवा ठप

    किसानों द्वारा नेशनल हाईवे जाम किए जाने से लुधियाना से जालंधर, अमृतसर और जम्मू की ओर जाने वाली बस सेवा भी ठप रही। लुधियाना बस डिपो से की करीब 123 बसें शनिवार को नहीं चली। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्री बड़ी संख्या में सुबह से बस स्टैंड पहुंच रहे थे। इनमें से अधिकतर यात्री रोजाना के काम से आने-जाने वाले और कई लोग रक्षाबंधन पर परिवार व बहनों के घर जाने वाले थे। बस डिपो यूनियन के सचिव दिलीप सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के कारण बसें जालंधर, अमृतसर व पठानकोट के लिए बसें नहीं चलाई गईं। वहां से भी बसें नहीं आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें-Punjab Monsoon Updates: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, लुधियाना सहित कई शहराें में जमकर बारिश