Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kejriwal Ludhiana visit: लुधियाना पहुंचे दिल्ली के CM केजरीवाल का विराेध; 3 युवक गाड़ी तक पहुंचे; किसानाें के पक्ष में नारेबाजी

    Kejriwal Ludhiana visit दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल काे लुधियाना में लाेगाें के विराेध का सामना करना पड़ा। केजरीवाल की सुरक्षा में चूक के चलते गाड़ी तक 3 युवक पहुंच गए। सोनी पंडित और राजबीर की अगुआई में यह विराेध किया गया।

    By Vipin KumarEdited By: Updated: Wed, 29 Sep 2021 09:54 PM (IST)
    Hero Image
    अरविंद केजरीवाल के लुधियाना दाैरे काे लेकर सुरक्षा कड़ी। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना, दाेराहा। Arvind Kejriwal Ludhiana visit:  दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल काे लुधियाना में लाेगाें के विराेध का सामना करना पड़ा। केजरीवाल की सुरक्षा में चूक के चलते गाड़ी तक 3 युवक पहुंच गए। उन्हाेंने केजरीवाल पर किसानाें के साथ धाेखा करने का आराेप लगाया। इसके साथ ही पंजाब के पानी पर अपना स्टैंड साफ करने की मांग की। सोनी पंडित और राजबीर की अगुआई में यह विराेध किया गया। मीडिया को भी बैठक में नहीं जाने दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केजरीवाल के साथ मीटिंग करने पहुंचे उद्यमी। (जागरण)

    वह निर्धारित समय से लगभग सवा घंटे लेट से पहुंचे हैं। लुधियाना के उद्यमी पहले ही पार्क प्लाजा पहुंच चुके हैं। इससे पहले चंडीगढ़ से लुधियाना पहुंचने के क्रम में बुधवार काे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दोराहा में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। हालांकि लगभग दो बजे केजरीवाल ने दोराहा पहुंचना था, लेकिन चंडीगढ़ से ही देरी से रवाना होने के कारण वह लगभग साढ़े तीन बजे पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद थे। केजरीवाल वहां ज्यादा देर नहीं रुके, क्योंकि चार बजे लुधियाना के होटल पार्क प्लाजा में उद्यमियों के साथ उनकी बैठक है।

    लुधियाना में केजरीवाल का बैठक स्थल। (जागरण)

    दोराहा दक्षिणी बाईपास के पास पुल के नीचे दोपहर से ही आप कार्यकर्ता जमा थे। उन्होंने हाथों में आप के झंडे ले रखे थे। केजरीवाल की कार रुकते ही कार्यकर्ता चारों ओर जमा हो गए। उन्हें उम्मीद थी कि सुबह से खड़े कार्यकर्ताओं को केजरीवाल संबोधित करेंगे, लेकिन वह कार से नहीं उतरे। उन्होंने कार में बैठे-बैठे ही कार्यकर्ताओं की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उनका कहना था कि लुधियाना में मीटिंग के कारण वह रुक नहीं सकते। इसके बाद मनविंदर सिंह (हल्का पायल इंचार्ज) ने कार में बैठे केजरीवाल को सिरोपा प्रदान किया। इस दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। कार्यकर्ताओं की ओर से रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की थी, लेकिन वह धरी की धरी रह गई।

    यह भी पढ़ें-Kidnapping In Ludhiana: दिल्ली से आई युवती का दरगाह के बाहर अपहरण, चलते माेटरसाइकिल से छलांकर लगा बचाई जान

     

    दिल्ली की तरह पंजाब में भी टैक्स कम करेंगेः भगवंत मान

    लुधियाना के दाेराहा पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल । (जागरण)

    भगवंत मान ने कहा कि अन्य राजनीतिक दल ड्राइंग रूम में बैठकर घोषणापत्र बनाते हैं जबकि आप लोगों के बीच जाकर घोषणापत्र बनाती है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री केजरीवाल आज लुधियाना में उद्यमियों से मिलने पहुंचे हैं। भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली की तरह पंजाब में भी टैक्स कम करेंगे और इंस्पेक्टर राज से बचाएंगे।

    यह भी पढ़ें-Navjot Singh Sidhu Resignation: सिद्धू के आवास पर बढ़ी गहमागहमी, परगट और राजा वडिंग की सिद्धू से फिर मुलाकात