Jalandhar Weather Update: शहर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, आज दिन भर खिलेगी तेज धूप, 42 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
Jalandhar Weather Update जून महीने के शुरुआत में ही तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार तक पहुंच गया है। शनिवार को सुबह से ही कड़ाके की धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

जागरण संवाददाता, जालंधरः Jalandhar Weather Update: जून महीने के शुरुआत में ही तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार तक पहुंच गया है। शनिवार को सुबह से ही कड़ाके की धूप खिली रहेगी और दिन भर गर्म हवाओं की वजह से लोग परेशान भी होते रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
यह भी पढ़ेंः- Ludhiana Covid Cases Update: काेराेना का खतरा फिर बढ़ा, 21 अप्रैल के बाद पहली बार कैंसर पीड़ित महिला की मौत
लोगों को परेशान करेगा बढ़ता तापमान
अगर शुक्रवार के तापमान की बात करें तो मौसम विभाग की तरफ से अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तक रिकार्ड किया गया था। उससे पहले तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस हिसाब से प्रत्येक दिन 1 डिग्री तापमान की बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विशेषज्ञ डा दलजीत सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से निरंतर तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है और इस वजह से ऐसे हालात अभी आने वाले समय में भी देखे जाते रहेंगे। इस वजह से बढ़ता तापमान लोगों को परेशान करता रहेगा।
यह भी पढ़ेंः- Jalandhar Today 4th June 2022: शहर में कई स्थानाें पर आज लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप; जानें और क्या है खास
खानपान को हेल्दी बनाएं और समय पर खाए खाना
डाक्टर शशांक शर्मा का कहना है कि बढ़ते तापमान के साथ-साथ शरीर के तापमान को भी सामान्य रखना बेहद जरूरी है इसलिए खानपान को हेल्दी बनाएं और समय पर खाना खाए। इसके साथ-साथ यह भी ध्यान रखें कि धूप में अधिक समय तक ना कोई जोर का काम करें। ना ही अधिक भार उठाने का काम करें। धूप में ज्यादा देर खड़े रहने से भी परहेज करें। शरीर का तापमान भी सामान्य रहे इसके लिए दूध, दही, लस्सी, जूस, नारियल पानी, ग्लूकोज आदि तरल पदार्थ अवश्य लेते रहे।
अभी राहत मिलने के आसार नहीं
बता दें कि, गर्मी का प्रकोप बढ़ने से लोग सुबह भी घर से बाहर निकलने से कतरा रहे है। यहां तक शहर के बाजारों में भी लोग देखने को नहीं मिल रहे हैं। तेज धूप के कारण लोग घरों में रहना ही पसंद करते हैं। वहीं गर्मी से अभी राहत मिलने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।