Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jalandhar Today 4th June 2022: शहर में कई स्थानाें पर आज लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप; जानें और क्या है खास

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Sat, 04 Jun 2022 07:46 AM (IST)

    Jalandhar Today 4thJune 2022 शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

    Hero Image
    Jalandhar Today 4thJune 2022: शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। (सांकेतिक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Today 4th June 2022: 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में सुबह 9 बजे से होगा। अपाहिज आश्रम एच एम वी रोड में भी फ्री वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

     केएमवी कॉलेज में आज होगी कन्वोकेशन

    केएमवी कॉलेज में कन्वोकेशन का आयोजन शनिवार को सुबह 10 बजे से होगा। इस दौरान कॉलेज स्टाफ के सदस्यों के अलावा कई गणमान्य विशेष रूप से शामिल होंगे। इस मौके पर जहां स्टूडेंट को डिग्रियां वितरित की जाएगी वहीं अतिथियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

    - भगवान शनि देव पूजन

    मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में भगवान शनि देव पूजन का आयोजन शाम 7 बजे से होगा। इसका आगाज हवन यज्ञ साथ किया जाएगा।

    अलौकिक संकीर्तन 5 जून को

    - श्री इच्छापूर्ण बालाजी सेवा परिवार की तरफ से सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर के बालाजी भवन में बालाजी का अलौकिक संकीर्तन 5 जून को होगा। जिसमें लुधियाना से परम पूज्य संत राम जिंदल विशेष रूप से शामिल होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। इस दौरान जहां 101 किलो का लड्डू भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। वहीं बाला जी को छप्पन भोग भी लगाए जाएंगे। अलौकिक संकीर्तन को लेकर शहर में संपर्क अभियान शनिवार को दोपहर 2 बजे किला मोहल्ला से चलाया जाएगा। इस दौरान शहर के धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों को समारोह के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

    - हवन यज्ञ

    शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा।