Jalandhar Today 21st October: आज कई स्थानों पर लगेंगे फ्री वैक्सीनेशन कैंप, जानिए और क्या है खास
Jalandhar Today 21st October शहर में कोरोना वायरस अभी शांत नजर आ रहा है। हालांकि वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ गई है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। इसके साथ ही यहां पहुंचने वाले लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 21 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।
फ्री वैक्सीन कैंप
15 से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। इसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।
इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में फ्री वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा।
प्रभातफेरी
चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर प्रताप बाग में कार्तिक मास को लेकर प्रभात फेरी तड़के 6 बजे से निकाली जाएगी। प्रभात फेरी मंदिर प्रांगण से शुरू होकर विभिन्न इलाकों से होते हुए संपन्न होगी। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं की तरफ से लंगर लगाकर और पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया जाएगा।
हवन यज्ञ
शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हीरा गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन सुबह 7:30 बजे किया जाएगा।
भजन संध्या
सिद्ध शक्ति पीठ मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में भजन संध्या रात 7:30 बजे से होगी।
कीर्तन दरबार
गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में कीर्तन दरबार का आयोजन रात 8 बजे से होगा। इसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी शबद गायन के साथ हाजिरी लगाएंगे।
यह भी पढ़ेंः- Jalandhar Weather Update: 24 घंटे में दो डिग्री बढ़ा तापमान, जानिए आज दिनभर कैसा रहेगा मौसम
यह भी पढ़ेंः- फिल्लौर में पुलिस कर्मियों पर गोलियां चलाने वाला तस्कर गिरफ्तार, दो किलो हेरोइन, पिस्तौल व पांच रौंद बरामद
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।