Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Stubble Burning: पराली जलाने से पीछे नहीं हट रहे किसान, जालंधर में 14 नए मामले आए सामने

    By DeepikaEdited By:
    Updated: Fri, 18 Nov 2022 10:04 AM (IST)

    Stubble Burning जालंधर शहर में पराली को आग लगाने के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। तीन दिन की राहत के बाद वीरवार को 14 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि समय-सम ...और पढ़ें

    Hero Image
    Stubble Burning: पराली जलाने के मामले रुक नहीं रहे हैं। (सांकेतिक)

    जागरण संवाददाता, जालंधर। वर्षा के चलते पिछले तीन दिन किसानों ने खेतों में पराली नहीं जलाई। तीन दिन बाद वीरवार को जिले में पराली जलाने के 14 नए मामले सामने आए हैं। गेंहू की बिजाई तेज होने के बावजूद किसान पराली जलाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। पर्यावरण से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में भी ढिलाई बरती जा रही है। प्रशासन की किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूकता मुहिम जारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रशासन ने 2.22 लाख रूपये लगाया पर्यावरण मुआवजा

    जिले में वीरवार को पराली जलाने के 14 नए मामले सामने आने के बाद कुल आंकड़ा 1349 तक पहुंच गया है। प्रशासन ने 2.22 लाख रूपये पर्यावरण मुआवजा लगाया गया है। एक मामले में पुलिस ने एफआरआइ भी दर्ज की है। इसके साथ ही 88 लोगों को चालान काटे जा चुके हैं। मुख्य कृषि अधिकारी डा. जसवंत राय ने बताया कि विभाग की तरफ से जागरूकता मुहिम जारी है।

    आने वाले कुछ दिनों में मामले खत्म होने की संभावना

    पिछले साल के मुकाबले इस बार कम पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। वहीं प्रशासन की तरफ से जुर्माना लगााया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में पराली जलाने के मामले खत्म होने की संभावना है। किसानों की गेंहू की बिजाई भी पूरी होने के कगार पर पहुंच गई है।

    यह भी पढ़ेंः- तीन दिन बाद कोरोना का केवल एक केस आया

    जालंधर: तीन दिन बाद कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। सिर्फ 10 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई। सक्रिय मरीजों की संख्या तीन रह गई है। दो मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी डा. राकेश चोपड़ा ने बताया कि जिले में वैक्सीन की डोज खत्म होने के बाद ज्यादातर सेंटर बंद करवा दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ेंः- लुधियाना के ताजपुर में हटने लगा कचरे का पहाड़, डंप की सफाई के साथ आसपास पौधे लगाने का काम भी शुरू

    यह भी पढ़ेंः- जालंधर में सूटकेस से शव मिलने का मामला: चचेरी बहन से युवक ने की थी मारपीट...गुस्से में कर दिया कत्ल