Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने खेमकरण से शुरू किया तिरंगा मार्च, बोले- गांधी परिवार को डराने का प्रयास कर रही केंद्र सरकार

    By DeepikaEdited By:
    Updated: Tue, 09 Aug 2022 11:48 AM (IST)

    राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब सरकार की धक्केशाही के खिलाफ कांग्रेस का एक-एक वर्कर मुकाबला कर रहा है। चुनाव में पंजाब की जनता को गुमराह कर वोट हासिल किए गए। अब सरकार के मंत्री और विधायक सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।

    Hero Image
    तिरंगा मार्च की शुरुआत करते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, खेमकरण। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मंगलवार को विधानसभा हल्का खेमकरण से तिरंगा मार्च की शुरुआत की। इस दौरान राजा वड़िंग ने कहा कि देश को आजाद करवाने में सबसे ज्यादा कुर्बानियां पंजाबियों ने दी है। वहीं गांधी परिवार ने भी एकता को बनाए रखने लिए अपना जीवन कुर्बान किया है। मगर केंद्र सरकार गांधी परिवार को डराने का प्रयास कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार के मंत्री और विधायक सत्ता का कर रहे दुरुपयोग

    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की धक्केशाही के खिलाफ कांग्रेस का एक-एक वर्कर मुकाबला कर रहा है। चुनाव में पंजाब की जनता को गुमराह कर आप ने वोट हासिल किए। उन्होंने कहा कि अब सरकार के मंत्री और विधायक सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। बता दें कि, गांव महमूदपुर से शुरु हुई तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पर कांग्रेसी वर्करों ने स्वागत किया।

    शहीद भगत सिंह की सोच लेकर पंजाब में शुरू की गई है यात्रा

    राजा वड़िंग ने कहा कि इस यात्रा का मकसद राजनीतिक नहीं बल्कि देश के नौजवानों को कौम बाबत जागरुक करना है। आज पंजाब को अच्छे नौजवानों की जरुरत है। नौजवान जब किसी कौम या सूबे की अगुवाई करते हैं तो प्रगति यकीनी होती है। पंजाब कांग्रेस प्रधान ने कहा कि शहीद भगत सिंह की सोच लेकर पंजाब भर में यह यात्रा शुरू की गई है।

    आप सरकार हर मोर्चे पर फेल: सुखपाल भुल्लर

    वहीं इस मौके पूर्व विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर ने कहा कि खेमकरण हल्के में नशे से नौजवान मर रहे हैं। यहां तक कि गोधन की संभाल भी नहीं हो रही। उन्होंने आप सरकार हर मोर्चे पर फेल बताया।

    यह भी पढ़ेंः-Breaking: पंजाब में 15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश नाकाम, तरनतारन पुलिस ने पकड़े दो आतंकी, गोला बारूद और पिस्टल बरामद

    यह भी पढ़ेंः-75 साल बाद मिले बंटवारे में बिछड़े चाचा-भतीजा, दोनों हुए भावुक; करतारपुर कारिडोर से पाकिस्तान पहुंच साथ बिताए 7 घंटे