विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तरनतारन में दो निहंगों ने थाना प्रभारियों पर किया तेजधार हथियारों से हमला, मुठभेड़ में दोनों ढेर

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 21 Mar 2021 04:40 PM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 08:09 AM (IST)

पंजाब के तरनतारन स्थित सिंहपुरा में छिपे दो निहंग सिंहों ने रविवार को गांव सिंहपुरा में थाना वल्टोहा के एसएचओ ...और पढ़ें

मेहताब सिंह (बाएं) व गुरदेव सिंह की फाइल फोटो।
मेहताब सिंह (बाएं) व गुरदेव सिंह की फाइल फोटो।

तरनतारन, जेएनएन। महाराष्ट्र स्थित नांदेड़ साहिब में अपने साथी की हत्या करके तरनतारन में छिपे दो निहंग सिंहों ने रविवार को गांव सिंहपुरा में थाना वल्टोहा के एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह और खेमकरण के एसएचओ सब इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में नरिंदर का एक हाथ कटकर लटक गया, जबकि बलविंदर के हाथ की दो अंगुलियां कट गईं। हमले के बाद भाग रहे दोनों निहंग सिंहों मेहताब सिंह व गुरदेव सिंह को ढाई किलोमीटर तक पीछा कर पुलिस ने गोलियां मारकर ढेर कर दिया। गुरदेव अमृतसर की गंडा सिंह कालोनी का रहने वाला था। मेहताब कहां का रहने वाला था, यह पता नहीं चल पाया है।

दस दिन पहले थाना भिखीविंड के हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। रविवार को गांव छिछरेवाल में उनके भोग समागम में जिले के कई पुलिस अधिकारी भी पहुंचे थे। दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली कि नांदेड़ साहिब में हत्या के आरोपित दो निहंग सिंह जिले के सीमावर्ती गांव सिंहपुरा में घूम रहे हैं। मौके पर थाना वल्टोहा व खेमकरण के प्रभारी पहुंचे तो दोनों निहंग सिंहों ने तलवार से उन पर हमला कर दिया।

पुलिस पार्टी पर तेजधार हथियारों से किया हमला

घटना का पता चलते ही एसएसपी ध्रुमन एच निंबाले ने एसपी गुरनाम सिंह, बलजीत सिंह ढिल्लों, डा. महिताब सिंह व जगजीत सिंह वालिया, डीएसपी कमलजीत सिंह औलख व राजबीर सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को मौके पर रवाना किया। सब डिवीजन भिखीविंड के डीएसपी राजबीर सिंह जब वहां पहुंचे तो दोनों निहंगों ने उन पर भी तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर गोलियां चलाईं जिसमें दोनों मारे गए। मौके पर डीआइजी हरदयाल सिंह मान, एसएसपी निंबाले, एसडीएम राजेश शर्मा पहुंचे और शवों को कब्जे में लिया। डीआइजी ने बताया कि दोनों निहंगों के खिलाफ थाना भिखीविंड में एफआइआर दर्ज कर ली गई है। सरकार ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

 

पटियाला में निहंगों ने काट दी थी एएसआइ की कलाई

पटियाला में बीते साल अप्रैल में सब्जी मंडी के बाहर कफ्यरू पास मांगने पर निहंग सिंहों ने एएसआइ हरजीत सिंह पर तलवारों से हमला कर दिया था। हरजीत की कलाई कटकर अलग हो गई थी। पीजीआइ के डाक्टरों ने करीब आठ घंटे की सर्जरी के बाद कलाई जोड़ी थी।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के MLA कुंडू व छौक्कर के यहां छापों से खुला अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम में हो रहा घोटाला

यह भी पढ़ें: खुशखबरी.... पंजाब पुलिस में होगी 10 हजार कर्मचारियों की भर्ती, महिलाओं के लिए रिजर्व होंगे 33 फीसद पद