विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थूक लगाकर सड़क पर नोट फेंकने की बात निकली गलत, युवक को जांच के बाद छोड़ा गया

By Sat PaulEdited By:
Published: Sat, 25 Apr 2020 11:34 AM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2020 04:12 PM (IST)

पुलिस ने फ‍िल्‍लौर में थूक लगाकर नोट फेंकने के संदेह में पकड़े गए युवक को छोड़ दिया है। जांच में ...और पढ़ें

थूक लगाकर सड़क पर नोट फेंकने की बात निकली गलत, युवक को जांच के बाद छोड़ा गया
थूक लगाकर सड़क पर नोट फेंकने की बात निकली गलत, युवक को जांच के बाद छोड़ा गया

जेएनएन, जालंधर/​फ‍िल्‍लौर। पुलिस ने फ‍िल्‍लौर में एक संदिग्‍ध व्‍यक्ति को थूक लगाकर नोट सड़क पर फेंकने के संदेह में पकड़ा था। जांच में पता चला है कि नोट को थूक लगाकर नहीं फेंका गया था, बल्कि वो नोट गलती से जेब से गिरे थे। जांच के बाद पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति को छोड़ दिया है। वह व्‍यक्ति यहां किसी फैक्‍टरी में काम करता है और यूपी के सोनभद्र का रहने वाला है। दैनिक जागरण ने इस संबंध में 'थूक लगाकर सड़क पर नोट फेंकने वाले को पकड़ा, पीपीई किट पहनाकर टेस्ट के लिए भेजा अस्पताल' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें मौजूदा तथ्यों व आसपास के लोगों के दावों के आधार पर संदिग्ध द्वारा 500 व 2000 रुपये के नोटों को थूक लगाकर फेंकने की बात कही गई थी, जो जांच में गलत साबित हुई है। इसके लिए हमें खेद है। सही तथ्यों के आधार पर खबर अपडेट की गई है। 

बता दें कि लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने उसे पकड़ा था और उसे हेल्थ टीम के साथ पीपीई किट पहनाकर जालंधर सिविल अस्पताल भेजा था। उसका सैंपल टेस्ट के लिए भेज दिया गया था। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली और इसको लेकर अफवाहों व आशंकाओं पर विराम लग गया।

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करती हुई।

बताया गया था कि यह व्‍यक्ति फैक्‍टरी से बाहर निकला तो इसने नोट थूक लगाकर सड़क पर फेंके थे। शक होने पर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की और व्‍यक्ति को पकड़ लिया।

उक्‍त घटना के बाद इस इलाके को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया था।

बता दें कि इसी हफ्ते जालंधर शहर के कुछ इलाकों पर सड़क पर नोट फेंके जाने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया था। पुलिस ने इन नोटों को कब्‍जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की थी, लेकिन इस बात का पता नहीं चला था कि यह नोट सड़क पर किसने फेंके थे। फिल्लौर में भी पुलिस जांच में पता चला है कि युवक ने कुछ भी जानबूझकर नहीं किया था। वह कुछ अपसेट था। थूक लगाने वाली जैसी बात भी निराधार निकली तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया। 

यह भी पढ़े-

ASI को बोनट पर घसीटने वाले युवक के पिता बोले- मेरा बेटा क्रिमिनल नहीं, इतना बड़ा कसूर नहीं

Civil Hospital में Exercise कर खुद को फ‍िट रख रहे नगर निगम के संक्रमित कर्मचारी

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

(इस संबंध में पूर्व में प्रकाशित खबर को संशोधित किया गया है। पूर्व में जो तथ्य सामने आए थे, उसमें 500 व 2000 के नोटों को थूक लगा सड़क पर फेंके जाने की बात कही गई थी। अब जांच में स्पष्ट हुआ है कि जो नोट सड़क पर मिले थे वह 10 रुपये के थे और उन्हें थूक लगाकर नहीं फेंका गया था, बल्कि वह नोट एक व्यक्ति की जेब से गलती से गिरे थे। पुलिस ने जांच के बाद उसे छोड़ दिया है।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।