विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Positive India: Civil Hospital में Exercise कर खुद को फ‍िट रख रहे निगम के संक्रमित कर्मचारी

By Sat PaulEdited By:
Published: Sun, 03 May 2020 01:09 PM (IST)

सिविल अस्पताल में दाखिल नगर निगम के मुलाजिम एक्सरसाइज करके खुद को फिट रख रहे हैं। मेयर के ओएसडी नगर निगम के कर्मचारियों का वीडियो जारी किया है।

Positive India: Civil Hospital में Exercise कर खुद को फ‍िट रख रहे निगम के संक्रमित कर्मचारी
Positive India: Civil Hospital में Exercise कर खुद को फ‍िट रख रहे निगम के संक्रमित कर्मचारी

जालंधर, जेएनएन। सिविल अस्पताल में दाखिल नगर निगम के मुलाजिम एक्सरसाइज करके खुद को फिट रख रहे हैं। मेयर के ओएसडी ने नगर निगम के कर्मचारियों का वीडियो जारी किया है। वीडियो में नगर निगम के कर्मचारी एक्‍सरसाइज करते हुए दिख रहे हैं। मेयर के ओएसडी ने वीडियो के जरिये सभी से अपील की है कि सभी पॉजिटिव रहें और मजबूती से कोरोना वायरस का सामना करें।

इससे पहले पिछले महीने मेयर के ओएसडी ने सिविल अस्‍पताल से एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में वे डांस करते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो के जरिये उन्‍होंने लोगों को संदेश जारी किया था कि जिंदगी में हालात जैसे भी हों, हमें हिम्‍मत नहीं हारनी चाहिए। हमें जिंदगी में आने वाली हर मुश्किल का डटकर सामना करना चााहिए। मुश्किल समय में भी हमारी सोच पॉजिटिव होनी चाहिए। पॉजिटिव सोचने से हम मुश्किलों के दौर से जल्‍दी बाहर आ सकते हैं।

उन्‍होंने कहा था कि सिविल अस्पताल में अकेले रहना मुश्किल है, लेकिन अगर आप पॉजिटिव सोचेंगे, तो सेहत जल्दी ठीक होगी। ऐसे में वह भी यही कोशिश कर रहे हैं कि पॉजिटिव सोचें। उन्होंने कहा कि उनमें कोरोना वायरस के किसी भी तरह के लक्षण नहीं थे, इसके बावजूद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी लोगों से अपील है कि शारीरिक दूरी बनाने के नियमों का पालन करें। क्योंकि बीमारी से बचने का यही तरीका है। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें