विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में शर्मनाक घटनाः Facebook फ्रेंड ने हिमाचल के होटल में लड़की के साथ किया गंदा काम, फिर कर दिया जीना हराम

By Rohit KumarEdited By:
Published: Sun, 21 Mar 2021 11:47 AM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 02:21 PM (IST)

पुलिस ने नया नंगल के एक कालेज में पढ़ने वाली छात्रा के बयानों पर एक युवक पर दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग ...और पढ़ें

पंजाब पुलिस ने एक युवक पर दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
पंजाब पुलिस ने एक युवक पर दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

नंगल, जेएनएन। नया नंगल के एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा फेसबुक फ्रेंड पर दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग करने के आरोप लगाया है। लड़की का आरोप है कि युवक के साथ उसकी बातचीत होने लगी। इसी बीच वह उसे अपने जन्मदिन की पार्टी में हिमाचल प्रदेश के एक होटल में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर ब्लैकमेल करने लगा। उसने जब दोबार जबरदस्ती करने की कोशिश की तो उसने भागकर जान बचाई और पुलिस को शिकायत दी।

नंगल पुलिस ने आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी है। एसआइ नवदीप कौर के अनुसार अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस को छात्रा ने बताया कि उसे फेसबुक पर आरोपित युवक की रिक्वेस्ट आई थी। जिसके बाद उसने उसे फेसबुक पर अपना फ्रेंड बना लिया। उसके अन्य क्लासमेट भी उसके फ्रेंड हैं।

यह भी पढ़ें -   आखिर क्यों 10 रुपये का सिक्का लेने से कतरा रहे लोग.. दुकानदारों व ग्राहकों में हो रही बहसबाजी; जानें वजह

इस दौरान दोनों में बातचीत होने लगी। कुछ महीने बाद उसका जन्मदिन था, तब आरोपित उसका जन्मदिन मनाने के लिए उसे हिमाचल प्रदेश के अजौली स्थित एक होटल में ले गया। इस दौरान आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद आरोपित एक बार फिर उसे ब्लैकमेल व अपमानित करने की धमकी देते हुए दोबारा उसी होटल में ले गया।

यह भी पढ़ें -  Holi Celebration 2021: इस बार शुभ होगा होली का त्योहार; 500 वर्ष बाद बन रहा है यह अद्भुत संयोग, जानिए दिलचस्प बातें

18 मार्च 2021 को छात्रा को जब कालेज से छुट्टी हुई तो वे फिर मोजोवाल में जबरन उसे गाड़ी में बैठाने लगा जिसके बाद छात्रा ने भागकर जान बचाई। इसके बाद आरोपित उसे धमकियां देने लगा और कहा कि वे उसकी अश्लील फोटो नेट पर डाल कर उसे बदनाम करेगा। जिसके बाद उसने पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बीबीएमबी के ईबी ब्लाक में रहने वाले आरोपित संजीव कौशल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें - दरिंदगी की हदें पारः जालंधर से नाबालिग का किया अपहरण, दूसरे राज्यों में ले जाकर तीन माह तक किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें - जवानी में लड़की को भगा ले गया था पूर्व सरपंच, पिता ने 20 साल बाद ऐसे लिया बदला

 

 

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें