विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जवानी में गांव की लड़की भगा ले गया था पूर्व सरपंच, 20 साल बाद पिता ने ऐसे लिया बदला

By Edited By:
Published: Sat, 20 Mar 2021 05:09 PM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 06:04 PM (IST)

गुरदारपुर के बटाला में पड़ते गांव जैतोसर्जा में पूर्व सरपंच हरपाल के 20 साल पहले गांव की ही एक लड़की ...और पढ़ें

बटाला के गांव जैतोसर्जा में शुक्रवार को देर शाम पूर्व सरपंच की हत्या कर दी गई।
बटाला के गांव जैतोसर्जा में शुक्रवार को देर शाम पूर्व सरपंच की हत्या कर दी गई।

बटाला (गुरदासपुर), जेएनएन। गांव जैतोसर्जा में शुक्रवार को देर शाम हुए झगड़े में गांव के ही एक व्यक्ति ने पिस्तौल से पूर्व सरपंच हरपाल सिंह पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल पूर्व सरपंच को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई।

थाना रंगड़ नंगल पुलिस को दी शिकायत में मृतक पूर्व सरपंच हरपाल सिंह की पत्नी परमजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को वो अपने पति हरपाल सिंह के साथ बाइक पर दूध लेकर अपने घर की तरफ जा रहे थे। जब वे आरोपित गुरप्रेम सिंह पुत्र भारा सिंह वासी जैतोसर्जा के घर के बाहर पहुंचे तो गुरप्रेम सिंह ने अपनी पिस्तौल से उसके पति हरपाल सिंह पर गोली चला दी। गोली उसके पति की छाती पर लगी, जिससे वे दोनों बाइक से नीचे गिर पड़े।

यह भी पढ़ेंः पंजाब में शर्मनाक घटनाः Facebook फ्रेंड ने हिमाचल के होटल में लड़की के साथ किया गंदा काम, फिर कर दिया जीना हराम

गांव जैतोसरजा के मृतक पूर्व सरपंच हरपाल सिंह के परिजन विलाप करते हुए।

परमजीत कौर ने बताया कि उसके पति के बाइक से गिरने के बाद भी आरोपित गुरप्रेम सिंह ने दोबारा उसके पति पर गोली चलाई और अपनी कार लेकर फरार हो गया। परमजीत कौर ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर उसका देवर घर से बाहर आया और गंभीर रूप से जख्मी पूर्व सरपंच हरपाल सिंह को बटाला सिविल अस्पताल लेकर आया, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया। अमृतसर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे हरपाल सिंह ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ेंः अब वारदात के बाद चंद मिनटों में होगी अपराधी की पहचान, पंजाब पुलिस ने बनाया स्पेशल सेल; जानिए कैसे करेगा काम

20 साल पुराना थी रंजिश

इस संबंध में थाना रंगड़ नंगल के एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि मृतक पूर्व सरपंच हरपाल सिंह ने करीब 20 साल पहले आरोपित गुरप्रेम सिंह की बेटी को लेकर फरार हो गया था। उसका उस लड़की से प्रेम संबंध था। बाद में पंचायत में राजीनामा करवाया गया था। इस रंजिश की वजह से आरोपित गुरप्रेम सिंह ने पूर्व सरपंच पर गोली चलाई थी। इस संबंध में थाना रंगड़ नंगल के जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि मृतक पूर्व सरपंच की पत्नी परमजीत कौर का ब्यान दर्ज कर आरोपित गुरप्रेम सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हरपाल सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल आरोपित फरार है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः Kejriwal Punjab Rally : बाघापुराना आप की रैली शुरू, थाेड़ी ही देर में पहुंचेगे केजरीवाल

 

 

 

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें