यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंटरनेट पर दोस्ती के बाद लड़की से दरिंदगी, जालंधर से अगवा कर दिल्ली, चंडीगढ़ व हिमाचल में 3 महीने तक दुष्कर्म
जालंधर के फिल्लौर की पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ तीन महीने तक दुष्कर्म करने के आरोपित ...और पढ़ें

फिल्लौर (जालंधर), जेएनएन। यहां नाबालिग लड़की का अपहरण करके उसके साथ तीन महीने तक दुष्कर्म करने का घिनौना मामला सामने आया है। जालंधर की फिल्लौर पुलिस ने आरोपित अमृतसर के लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार करके लड़की को बरामद कर लिया है। पूछताछ में लवप्रीत ने बताया कि लड़की से उसकी जान- पहचान इंटरनेट मीडिया पर हुई थी।
इसके बाद करीब तीन महीने पहले वह उसे को बहला- फुसलाकर अपने साथ ले गया। वह उसे लेकर दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल सहित कई शहरों में घूमता रहा और दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने स्पेशल टीम बनाकर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस को तीन महीने बाद यह सफलता हासिल हुई। वहीं लड़की को मेडिकल के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें - Holi Celebration 2021: इस बार शुभ होगा होली का त्योहार; 500 वर्ष बाद बन रहा है यह अद्भुत संयोग, जानिए दिलचस्प बातें
संदिग्ध परिस्थितियों में 17 वर्षीय लड़की की मौत
जालंधर। थाना डिवीजन नंबर एक में लगते नागरा गांव में शनिवार देर शाम एक 17 साल की लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है और न ही मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें - पंजाब में अब शिक्षकों व नान टीचिंग की अप्रेजल रिपोर्ट मंजूर होने में नहीं लगेगा समय, विभाग ने जिम्मेदारियां बांटी
पुलिस ने पकड़ा भगोड़ा
जालंधर। थाना पांच की पुलिस में एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे एक भगोड़े को पकड़ने में सफलता हासिल की है। थाना पांच के एएसआइ मोहन लाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एनडीपीएस एक्ट का एक भगोड़ा शक्ति पार्क में बैठा हुआ है। पुलिस ने बांसी अड्डा बस्ती गुजा निवासी मंगल पांडे पुत्र अमरजीत हंस को काबू कर लिया।
