विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pitbull Attack: पड़ोसी करते थे शिकायत तो सुना नहीं, अब पिटबुल ने मालकिन को ही नोचा; 20 मिनट तक मचाया उत्पात

Published: Mon, 24 Mar 2025 08:15 AM (IST)

पिटबुल कुत्ते ने अपनी मालकिन पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। महिला को बचाने के लिए ...और पढ़ें

पिटबुल डॉग ने महिला पर किया हमला (File Photo)
पिटबुल डॉग ने महिला पर किया हमला (File Photo)

HighLights

  1. पहले भी कालोनी के कई लोगों को काट चुका है पिटबुल
  2. कालोनी के लोगों ने पुलिस चौकी में दी शिकायत

जागरण संवाददाता, जालंधर। Pitbull Attack: 66 फीट रोड पर फोलड़ीवाल से सटी ग्रीन वैली कालोनी में पिटबुल डॉग ने अपनी ही मालकिन को बुरी तरह से नोच डाला। पिटबुल ने 20 मिनट तक करीब 35 वर्षीय महिला को हाथ, पैर और कई जगह नोच डाला। उसे बचाना मुश्किल हो गया था।

इस दौरान महिला के करीब 10 साल के बेटे ने हिम्मत दिखाई और पिटबुल के मुंह में रस्सी डाल कर उसे दूर खींचा। यह पिटबुल पहले भी कालोनी के कई लोगों को काट चुका है। लोग इसकी शिकायत करते थे, लेकिन घरवाले सुनते नहीं थे। कालोनी के लोगों ने जालंधर हाइट्स पुलिस चौकी को शिकायत दी है।

छोटी बच्ची को भी काटने पड़ा था कुत्ता

शुक्रवार को खूंखार हुए पिटबुल ने करीब आधा घंटे तक कालोनी में उत्पात मचाया। जिस महिला ने पिटबुल को पाला उस पर हमला करने से पहले पिटबुल पहले सामने वाले घर में रहती एक छोटी बच्ची को काटने पड़ा, लेकिन उसे स्वजनों ने बचा लिया। जब डॉग की मालकिन कंवलजीत कौर पत्नी प्रभजोत सिंह ने पिटबुल डॉग को घर के अंदर ले जाने की कोशिश की तो पिटबुल ने कंवलजीत पर ही हमला बोल दिया।

लोगों ने ऐसे कुत्ते पर रोक लगाने की मांग की

लोगों ने पार्षद मिंटू जुनेजा को फोन करके बुलाया। इसके बाद पुलिस चौकी से एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कालोनी के लोगों से जानकारी हासिल की कि पिटबुल पहले कब-कब लोगों को काट चुका है। वहीं घायल महिला को पहले एसजीएल अस्पताल लेकर जाया गया और उसके बाद पिम्स में भर्ती करवाया गया।

हालांकि शनिवार सुबह तक महिला की पिम्स अस्पताल से भी छुट्टी करवा दी गई है। बताया जा रहा है कि महिला के पारिवारिक सदस्य उसे गांव ले गए हैं।

पुलिस तक शिकायत पहुंचने के कारण पिटबुल डॉग को रात में ही कहीं भेज दिया गया। वहीं लोगों में इसे लेकर दहशत है। लोगों ने मांग की है कि इस तरह के खतरनाक कुत्तों के पालने पर रोक लगाई जाए।

कई इलाकों में पिटबुल फैला चुके हैं आतंक

पिटबुल डॉग दुनिया में सबसे खूंखार नस्ल में एक है। यह इंसानों के साथ ही जानवरों पर भी हमला बोल देते हैं। यह इतने आक्रमक होते हैं कि इनसे जान बचाना भी मुश्किल हो जाता है। पंचकूला में तो इन्हें पालने पर बैन लगा दिया गया है।

पिटबुल के हमलों को लेकर पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। दशमेश नगर, नागरा फाटक, बस्ती दानिशमंदा, बस्ती शेख के अलावा कई गांवों में भी इनके हमले के मामले सामने आते रहे हैं।

पिटबुल डॉग के हमले

  • - सितंबर 2022 : गांधी कैंप में पिटबुल डॉग ने नौ साल की बच्ची पर हमला कर घायल किया था।
  • - जनवरी 2020 : पुरियां मोहल्ले में पिटबुल डॉग ने 12 साल के बच्चे को 10 मिनट तक नोचा था।
  • - मार्च 2020 : न्यू दशमेश नगर में बुजुर्ग पर दो पिटबुल ने हमला किया था।
  • - अप्रैल 2020 : ईश्वर कालोनी में बिजली कर्मचारी को पिटबुल डॉग ने नोचा था।

ये भी पढ़ें- पहले थप्पड़ मारा फिर गला पकड़ा, दुष्कर्म के आरोप के बाद पादरी बजिंदर सिंह ने महिला से की शर्मनाक हरकत; वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें- असम की जेल में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया शिफ्ट, सिद्धू मूसेवाला की हत्या का है आरोपी, दर्ज हैं 128 मामले