विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाइट कर्फ्यू में अपराध 'अनलाक': जालंधर में बदमाशों ने डीजे मालिक से बाइक, मोबाइल व नकदी छीनी

By Rohit KumarEdited By:
Published: Sat, 03 Apr 2021 12:44 PM (IST)

जालंधर में लूटपाट व चोरी की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। महानगर की पुलिस नाइट कर्फ्यू के दौरान ...और पढ़ें

जालंधर में लूटपाट व चोरी की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है।
जालंधर में लूटपाट व चोरी की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है।

जालंधर, जेएनएन। महानगर की पुलिस नाइट कर्फ्यू के दौरान मुस्तैदी के कितने भी दावे कर ले, लेकिन कर्फ्यू के दौरान हो रही घटनाओं ने पुलिस की मुस्तैदी की पोल खोल कर रख दी है। ऐसा ही एक और मामला थाना पांच के इलाके में सामने आया है, जहां बदमाशों ने मंगलवार सुबह करीब 4:15 बजे घर लौट रहे डीजे मालिक को लूट लिया।

पुलिस को दी शिकायत में उजाला नगर के रहने वाले रिंकू ने बताया कि बीती मंगलवार तड़के वह अपने घर मिट्ठू बस्ती लौट रहा था। इस दौरान बाबू जगजीवन राम गेट से आगे छह बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। लुटेरों ने उसकी बाइक, 5000 की नकदी और मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी पहचान शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़ेंः-  Punjab Night Curfew Impact: पंजाब में अंडे की बिक्री में आई 50 फीसद की गिरावट; दूसरे राज्यों में सप्लाई करने को मजबूर कारोबारी

महिलाओं की बालियां छीनी, एक काबू

नकोदर। नकोदर में भतीजी के साथ खरीदारी करने के लिए निकली एक महिला के कान की बाली छीन झपटमार फरार हो गए। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नकोदर में ही घर के बाहर खड़ी बुटीक संचालिका के कान से भी झपटमार बाली छीन कर ले गए। थाना नकोदर की पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

यह भी पढ़ेंः- पंजाब में सरकारी मिडिल स्कूल के साइंस टीचर ने किया कमाल, खोजे तीन क्षुद्र ग्रह; मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला सरां की रहने वाली सर्बजीत कौर ने बताया कि वो अपनी एक्टिवा पर भतीजी आरती के साथ खरीदारी करने के लिए निकली। घर लौटते समय जैसे ही रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर आ रहे दो युवकों में से एक ने उसके कान की बाली छीन ली। बाली झपटने वाले की दो अंगुलियां छोटी थी और उसकी एक्टिवा के पीछे नो फार्मर नो फूड लिखा हुआ था। पुलिस ने उसका रिकार्ड निकलवाया तो आरोपित की पहचान गांव टाहली के रहने वाले अमरजीत उर्फ गोपी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर बाली बरामद कर ली है। उधर, नकोदर के न्यू आदर्श नगर में रहने वाली बुटीक संचालिका अंजू मल्होत्र ने पुलिस को बताया वो अपने घर के बाहर खड़ी थी कि बाइक पर आए युवक ने उसके कान की बालियां छीन लीं।