विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Night Curfew Impact: पंजाब में अंडे की बिक्री में 50 फीसद गिरावट; दूसरे राज्यों में सप्लाई करने को मजबूर कारोबारी

By Rohit KumarEdited By:
Published: Sat, 03 Apr 2021 07:48 AM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 12:58 PM (IST)

Punjab Night Curfew Impact पंजाब में कोरोना मामलों के चलते नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है। इसके चलते अंडे की बिक्री ...और पढ़ें

Punjab Night Curfew Impact: पंजाब में नाइट कर्फ्यू के चलते अंडाें की बिक्री को भी ग्रहण लग गया है।
Punjab Night Curfew Impact: पंजाब में नाइट कर्फ्यू के चलते अंडाें की बिक्री को भी ग्रहण लग गया है।

लुधियाना, [राजीव शर्मा]। Punjab Night Curfew Impact: पंजाब में कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते मामलाें के चलते नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) में अंडाें की बिक्री (Eggs Sale) पर असर पड़ रहा है। कारोबारियों का दावा है कि बिक्री में करीब 50 फीसद तक की गिरावट आई है। ऐसे में उत्पादक अब अंडे की सप्लाई जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और बिहार में कर रहे हैं। इसके बाद भी बचने वाले अंडों को कोल्ड स्टोर में रखा जा रहा है।

कारोबारियों का कहना है कि अब नवरात्र के बाद ही बाजार में कुछ तेजी देखी जा सकती है। तब तक अंडे की कीमत 390 से 400 रुपये प्रति सैंकड़ा के बीच ही रहने की संभावना है। कारोबारियों की मानें तो पिछले साल कोरोना के चलते 23 मार्च से सूबे में कर्फ्यू लगा दिया गया था, तब अंडा कारोबारियों पर जबरदस्त मार पड़ी थी। एक तरफ अंडे की मांग नाममात्र रह गई थीं, दूसरी तरफ अंडे की मांग भी धरातल पर पहुंच गई।

अंडे की कीमत रिटेल बाजार में 392 रुपये प्रति सैंकड़ा

पिछले साल दो अप्रैल को अंडे की कीमत अपने न्यूनतम 232 रुपये प्रति सैंकड़ा के स्तर पर थीं, लेकिन इस बार स्थिति पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर है। अब अंडे की कीमत रिटेल बाजार में 392 रुपये प्रति सैंकड़ा है। इसके अलावा कारोबारियों का तर्क है कि नाइट कर्फ्यू का बिक्री पर सीधा असर हो रहा है। अंडे की पच्चीस फीसद खपत नाश्ते में होती है। बीस फीसद दोपहर के भोजन के वक्त होती है, जबकि रात को पचास से 55 फीसद तक बिक्री होती है। कर्फ्यू के कारण न अंडों की रेहड़ी लग रही हैं और न ही होटल एवं रेस्टोरेंट रात को खुल रहे हैं। नतीजतन खपत में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। इसी वजह से कीमतें भी लगातार एक दायरे में ही घूम रही हैं।

 रात की अधिकतर मांग हुई खत्म

प्रोग्रेसिव पोल्ट्री फारमर्स एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव बस्सी का तर्क है कि नाइट कर्फ्यू का अंडे की मांग पर विपरीत असर हुआ है। रात की अधिकतर मांग खत्म हो गई है। इसके अलावा नवरात्र आ रहे हैं। ट्रेडर्स के पास भी अंडे की मांग कमजोर बनी हुई है। इससे अंडे के भाव एक दायरे में हैं।

रोजाना 10 ट्रक माल जा रहा जम्मू-कश्मीर

पंजाब पोल्ट्री फारमर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह कंग का कहना है कि सूबे में मांग कम होने के चलते जम्मू कश्मीर को औसतन रोजाना दस से अधिक ट्रक माल भेजा जा रहा है। इसके अलावा बिहार से भी मांग निकल रही है। उनका तर्क है कि पिछले साल कोरोना के कारण पोल्ट्री उद्यमियों को जबरदस्त आर्थिक मार पड़ी। बड़ी संख्या में छोटे उत्पादक आउट हो गए। ऐसे में उत्पादन में भी तीस से चालीस फीसद की कमी आई है। अब फिर से कोरोना अपनी ताकत दिखा रहा है, नतीजतन पोल्ट्री में एक्सपेंशन नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़ें-Fraud In Ludhiana : पत्नी अमर नूरी का बड़ा आराेप-पंजाबी गायक स्व. सरदूल सिकंदर के नाम पर की जा रही उगाही