विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Wife Murder: जसवंत की चौथी पत्नी थी कुलविंदर, दो पत्नियों की मौत के बाद तीसरी से हुआ था तलाक

By Vinay KumarEdited By:
Published: Wed, 16 Dec 2020 08:46 AM (IST)

Jalandhar Wife Murderः थाना प्रभारी हरदीप सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने ...और पढ़ें

घटनास्थल पर जांच करती हुई पुलिस। (जागरण)
घटनास्थल पर जांच करती हुई पुलिस। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। जसविंदर कौर के रिश्तेदारों ने बताया कि जसवंत सिंह की चौथी शादी थी जबकि जसविंदर कौर की दूसरी शादी थी। जसविंदर कौर जानती थी कि जसवंत सिंह तीन बाद शादी करवा चुका था। लेकिन जसवंत सिंह ने उसे संभालने और उसके बच्चों को पालने का लालच देकर शादी की थी।

रिश्तेदारों ने बताया कि शादी के एक साल बाद दोनों के बीच में विवाद शुरु हो गया था और फगवाड़ा थाना में जसविंदर कौर ने शिकायत भी की थी। तलाक के लिए अदालत में केस चल रहा था। कुछ रिश्तेदारों ने अपना नाम न देने की बात पर बताया कि जसवंत सिंह के बारे में सुना था कि उसने अपनी पहली दो पत्नियों का कत्ल किया है। तीसरी को यह बात पता चल गई थी इसलिए उसने तलाक लिया था।

यह भी पढ़ें - Jalandhar Wife Murder: बाजार से सूट लेकर घर पहुंची थी कुलविंदर, नहीं जानती थी पति ले लेगा जान

वहीं थाना प्रभारी हरदीप सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है। उन्होंने बताया कि आरोपित को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। वहीं हत्या करने की बात अभी साबित नहीं हुई है, इसकी जांच की जाएगी।

घर से चिल्लाते हुए बाहर निकला पति

महिला की चीखें सुनकर मोहल्ले के लोग घरों से बाहर दौड़े। इतने में हमलावर पति हाथ में खून से सनी तलवार लेकर बाहर निकल आया। जसवंत सिंह चिल्लाते हुए कह रहा था कि उसने पत्नी को मार दिया है, थाना कहां पर है। बाद में गोराया पुलिस और मोहल्ले के लोगों ने बिंदू को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें - पत्नी को मार दिया है, थाना कहां है... जालंधर में पति ने पत्नी को तलवार से काट मौत के घाट उतारा

 

 

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें