विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Wife Murder: बाजार से सूट लेकर घर पहुंची थी कुलविंदर, नहीं जानती थी पति ले लेगा जान

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Wed, 16 Dec 2020 10:05 AM (IST)

Jalandhar Wife Murder यहां गोराया में मंगलवार को कुलविंदर बाजार से सूट लेकर जैसे ही मौसी के घर पहुंची पति ...और पढ़ें

जालंधर के गोराया में पति के हमले के बाद कुलविंदर को स्वजन निजी अस्पताल ले गए थे। (जागरण)
जालंधर के गोराया में पति के हमले के बाद कुलविंदर को स्वजन निजी अस्पताल ले गए थे। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। गोराया के मोहल्ला नानकपुरा में मौसी के घर रह रही कुलविंदर कौर उर्फ बिंदू की हत्या करने के बाद खून से सना हथियार लेकर उसका पति जसवंत सिंह खुद ही थाना गोराया जा पहुंचा था।  उसने वहां कहा कि उसने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है। यह सुनकर पुलिसकर्मी सकते में आ गए। उन्होंने खून से सना हथियार लेकर आए जसवंत को हिरासत में तो ले लिया लेकिन मामला दर्ज करने की बजाए जांच के नाम पर चार घंटे तक वहीं बिठाए रखा। बाद में बिंदू के पिता करनैल सिंह के बयानों पर शिमलापुरी, लुधियाना निवासी जसवंत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें - पत्नी को मार दिया है, थाना कहां है... जालंधर में पति ने पत्नी को तलवार से काट मौत के घाट उतारा

कुलविंदर मंगलवार को बाजार से सूट लेकर मौसी के घर पहुंची ही थी कि जसवंत बाहर से अंदर आ गया। उसने आते ही तेजधार हथियार से कुलविंदर पर वार करने शुरु कर दिए। उसे जान से मारने के बाद जसवंत खून से सना हथियार लेकर बाहर आ गया और वहां पर चिल्लाने लगा कि मैं बिंदू का कत्ल करता, थाना कित्थे आ। वहां पर कुछ बच्चे खेल रहे थे जो उसे देख कर भाग गए। इसके बाद वो हथियार लेकर आगे चला गया। वहां से उसने थाने का पता पूछा और थाने में पहुंच गया। 

दो साल पहले हुई थी शादी, एक साल बाद तलाक का केस

दो साल पहले जसवंत सिंह और कुलविंदर कौर की शादी हुई थी। कुलविंदर के पहले पति की दुर्घटना में मौत हो गई थी। जसवंत की यह चौथी शादी थी। कुलविंदर कौर के दो बच्चे- बड़ी लड़की बलजीत कौर और छोटा बेटा प्रदीप सिंह हैं। दोनों मायके फगवाड़ा में पढ़ते हैं। शादी के करीब एक साल बाद ही पति-पत्नी में झगड़ा हो गया और कुलविंदर ने तलाक के लिए कोर्ट में केस कर दिया। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे जसवंत पत्नी को तलाशता गोराया पहुंचा था। कुलविंदर एक महीने से गोराया में मौसी के घर पर रह रही थी।

कुलविंदर जानती थी पति मार देगा...

कहीं न कहीं जसविंदर पहले से ही जानती थी कि पति जसवंत उसका कत्ल कर देगा। उसने अपने पिता और मौसी को भी इस खतरे के बारे में बताया हुआ था। इलाके के लोगों ने बताया कि उसकी मौसी अक्सर कहती थी कि बिंदू उससे कहती है कि जसवंत काफी खतरनाक किस्म का इन्सान है। वह उसे जान से मार देगा। चाहे वह कहीं पर रहे, जसवंत उसे ढूंढ ही लेगा। 

यह भी पढ़ें - Jalandhar Wife Murder: जसवंत की चौथी पत्नी थी कुलविंदर, दो पत्नियों की मौत के बाद तीसरी से हुआ था तलाक