विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी को मार दिया है, थाना कहां है... जालंधर में पति ने पत्नी को तलवार से काट मौत के घाट उतारा

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Tue, 15 Dec 2020 05:27 PM (IST)Updated: Wed, 16 Dec 2020 10:36 AM (IST)

Jalandhar Wife Murder बिंदू करीब एक महीने से गोराया में अपनी मौसी के घर रह रही थी। मंगलवार दोपहर उसका ...और पढ़ें

जालंधर के गोराया में पति ने पत्नी को तलवार से काटकर मौत के घाट उतार दिया है।
जालंधर के गोराया में पति ने पत्नी को तलवार से काटकर मौत के घाट उतार दिया है।

गोराया (जालंधर) [जतिंदर कुमार]। जालंधर के गोराया में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। घरेलू झगड़े में मोहल्ला नानकपुरा में पति ने अपनी पत्नी को तलवार से वार करके मौत के घाट उतार दिया। खौफनाक घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। आरोपित ने पत्नी की हत्या करने के बाद मोहल्ले के लोगों से थाने का रास्ता पूछा और वहां खून से सनी तलवार लेकर पहुंच गया। उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है। महिला की पहचान 40 वर्षीय कुलविंदर कौर उर्फ बिंदू के रूप में हुई है जबकि हत्यारोपित उसका पति जसवंत सिंह है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें - पंजाब में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, कनेक्शन काटने से पहले आएगा बिल जमा करवाने का फोन

पता चला है कि बिंदू की शादी लुधियाना में जसवंत सिंह से हुई थी। उसका मायका फगवाड़ा के सुखचैनआना में है जबकि पति जसवंत सिंह का घर लुधियाना के शिमलापुरी में है। कुलविंदर की यह दूसरी शादी थी जबकि पति जसवंत सिंह की चौथी। 

दोनों की शादी को दो साल हुए थे। एक साल बाद बिंदू ने पति से तलाक लेने के लिए केस दर्ज करवा दिया था। उसके दो बच्चे बलजीत कौर (16) और प्रदीप सिंह (14) फगवाड़ा स्थित मायके में पढ़ते हैं। बिंदू करीब एक महीने से गोराया में अपनी मौसी के घर रह रही थी। मंगलवार को वह बाजार से सूट लेकर मौसी के घर आ रही थी कि तभी पति तलवार लेकर पहुंच गया। उसने मौसी के घर के सामने ही उसे तलवार से काट डाला। गहरे जख्म होने से बिंदू मौके पर ही गिर गई और तड़पने लगी।

घर से चिल्लाते हुए बाहर निकला पति

उसकी चीखें सुनकर मोहल्ले के लोग घरों से बाहर दौड़े। इतने में हमलावर पति हाथ में खून से सनी तलवार लेकर बाहर निकल आया। जसवंत सिंह चिल्लाते हुए कह रहा था कि उसने पत्नी को मार दिया है, थाना कहां पर है। बाद में गोराया पुलिस और मोहल्ले के लोगों ने बिंदू को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- बाजार से सूट लेकर घर पहुंची थी कुलविंदर, नहीं जानती थी पति ले लेगा जान

यह भी पढ़ें - जसवंत की चौथी पत्नी थी कुलविंदर, दो पत्नियों की मौत के बाद तीसरी से हुआ था तलाक

 

 

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें