विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, कनेक्शन काटने से पहले आएगा बिल जमा करवाने का फोन

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Tue, 15 Dec 2020 01:42 PM (IST)

Punjab Powercom News पावरकाम ने उपभोक्ताओं को सेवा केंद्र जाकर अपना फोन नंबर अपडेट करने के लिए कहा है। बिजली ...और पढ़ें

पावरकाम की नई व्यवस्था के बारे में बताते हुए नार्थ जोन के चीफ इंजीनियर जैन इंद्र दानिया। (जागरण)
पावरकाम की नई व्यवस्था के बारे में बताते हुए नार्थ जोन के चीफ इंजीनियर जैन इंद्र दानिया। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। बिजली का बिल नहीं जमा करवाने पर कनेक्शन कटने की परेशानी कई उपभोक्ताओं को भुगतनी पड़ती है। अब पावरकाम ने इसमें बड़ी राहत दी है। बिजली कनेक्शन काटने या कोई अन्य कार्रवाई करने से पहले पावरकाम अब उपभोक्ता को बिजली बिल जमा करवाने के लिए फोन करेगा। अगर उपभोक्ता समय रहते बिल जमा करवा देता है तो उसका बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। यह आदेश पावरकाम के सीएमडी ए.वेणु प्रसाद ने संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

​​​​​यह भी पढ़ें - AAP Jalandhar में नियुक्तियों को लेकर बवाल, पुराने नेता बोले- अनदेखी और मनमानी कर रही हाईकमान

हालांकि अगर उपभोक्ता का फोन नंबर पावरकाम के पास अपडेट नहीं है तो उसे ऐसी सूचना फोन से नहीं मिल पाएगी। ऐसे में जरूरी है कि सभी उपभोक्ता अपने फोन नंबर जरूर विभाग के पास अपडेट करवा दें क्योंकि अगर बिजली बिल की तारीख निकल गई है उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन कटना तय है। पावरकाम ने उपभोक्ताओं को सेवा केंद्र जाकर अपना फोन नंबर अपडेट करने के लिए कहा है। बता दें कि अब तक पावरकाम मोबाइल मैसेज के माध्यम से बिल जमा करवाने के लिए उपभोक्ता को सूचित करता था। 

अब तक मैसेज भेजता था पावरकाम

पावरकाम के नार्थ जोन के चीफ इंजीनियर जैन इंद्र दानिया ने कहा कि बिल जमा करवाने के लिए उपभोक्ताओं को फोन किया जाएगा ताकि वे समय पर बिल जमा करवा सकें। फोन उन्ही उपभोक्ता को जाएगा जिनका फोन नंबर पावरकाम के पास रजिस्टर्ड होगा। कई उपभोक्ताओं अपने पुराने नंबर को अपडेट नहीं करवाया है। वे तुरंत सेवा केंद्र जाकर नंबर अपडेट करवाएंं।

बिजली कनेक्शन काटना नहीं बल्कि जागरूक करना मकसदः चीफ इंजीनियर

नार्थ जोन के चीफ इंजीनियर जैन इंद्र दानिया ने कहा कि उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन कटना  विभाग का मकसद नहीं है। विभाग उपभोक्ताओं को समय पर बिजली जमा करने के बारे में जागरूक करना चाहता है। उपभोक्ता बिजली का बिल देरी जमा करवाते हैं तो उन्हें बिल पर लगने वाले ब्याज व सरचार्ज का भी अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें