Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AAP Jalandhar में नियुक्तियों को लेकर बवाल, पुराने नेता बोले- अनदेखी और मनमानी कर रही हाईकमान

    By Pankaj DwivediEdited By:
    Updated: Tue, 15 Dec 2020 10:48 AM (IST)

    आप पंजाब के पूर्व उपाध्यक्ष डा. संजीव शर्मा और पूर्व जिला अध्यक्ष डा. शिव दयाल माली ने कहा कि उन्हें नहीं पता है कि संगठन में किसे क्या जिम्मेदारी दे दी गई है। संगठन में नियुक्ति के मामले में मनमानी की जा रही है।

    Hero Image
    किसानों के धरने में एक नेता के अगंभीर बयानों के बाद आप जालंधर में हड़कंप मच गया है। (सांकेतिक फोटो)

    जालंधर [मनुपाल शर्मा]। किसानों के धरने के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के ब्लॉक प्रधान की तरफ से सरेआम जरनैल सिंह भिंडरावाले का गुणगान करने के बाद अब पार्टी में नियुक्तियों को लेकर ही हड़कंप मच गया है। आप पंजाब एवं जालंधर के पूर्व पदाधिकारियों ने नियुक्तियों की प्रक्रिया पर ही सवालिया निशान खड़ा कर डाला है। यह पूर्व पदाधिकारी पार्टी के वरिष्ठ सदस्य और लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों का आरोप है कि उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है और मनमाने ढंग से पार्टी में नियुक्तियां कर ली गई है। आप पंजाब के पूर्व उपाध्यक्ष डा. संजीव शर्मा और पूर्व जिला अध्यक्ष डा. शिव दयाल माली ने कहा कि उन्हें तो यह भी नहीं पता है कि पार्टी के संगठन में किसे क्या जिम्मेदारी दे दी गई है और जिम्मेदारी देने से पूर्व संबंधित व्यक्ति के बारे में क्या जानकारी जुटाई गई है।

    यह भी पढ़ें - जालंधर में तीन युवकों ने बदमाशी व लूट के लिए यूपी से खरीदे अवैध हथियार, कई वारदातों को दिया अंजाम

    पहली बार मनमर्जी से पद बांटे जा रहे

    डा. शर्मा और डा. माली ने कहा कि ऐसा पार्टी में शायद पहली बार हो रहा है कि मनमर्जी से पद बांट दिए गए हैं। इसी का नतीजा सबके सामने है कि पार्टी के सिद्धांतों के विपरीत सार्वजनिक तौर पर जरनैल सिंह भिंडरावाले का गुणगान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिसे ब्लॉक प्रधान नियुक्त किया गया है, उसे तो संगठन में शामिल हुए कुछ महीने ही हुए हैं। उसे इतनी बड़ी जिम्मेदारी किस वजह से दे दी गई है, यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि अगर इन नियुक्तियों को रद नहीं किया जाता है तो निकट भविष्य में पार्टी की छवि लोगों में धूमिल हो जाएगी और इसकी सारी जिम्मेदारी पद बांटने वालों की ही होगी।

    सोमवार की घटना के बाद पार्टी में हड़कंप

    दूसरी तरफ पार्टी के भीतर सोमवार की घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है और संबंधित ब्लाक प्रधान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश किसी भी समय जारी हो सकते हैं। पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि संबंधित ब्लाक प्रधान के खिलाफ कार्रवाई अति शीघ्र अमल में लाई जा रही है।

    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

     

    comedy show banner
    comedy show banner