Jalandhar Weather Update: हल्के बादलों के बीच खिली धूप, ठंडी हवाएं चलने से गिर रहा तापमान
Jalandhar Weather Update जालंधर में मौसम का मिजाज बदल गया है। अब सुबह और रात के समय ठंडक का अहसास होने लगा है। तेज धूप खिलने के बावजूद भी तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather Update: शहर में बुधवार दोपहर के समय खिली तेज धूप के बावजूद भी तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो वीरवार को भी दिन भर धूप खिली रहेगी। हालांकि इस दौरान आसमान में हल्के बादल भी छाए रहेंगे, जिससे लोग राहत महसूस करेंगे। मौसम में बदलाव के चलते अक्टूबर महीने के अंतिम दिनों में तापमान में और भी गिरावट होनी तय है।
तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी
बता दें कि, तड़के और रात के समय तापमान में भारी गिरावट हो रही है। इसके चलते 24 घंटे पहले अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले अक्टूबर माह की शुरुआत में रोजाना खिल रही तेज धूप के कारण तापमान में इजाफे का दौर भी जारी रहा। इस दौरान लोग गर्मी व उमस से काफी बेहाल रहे।
अक्टूबर माह के अंतिम दिनों में गिरेगा तापमान
हालांकि अब माह के मध्यांतर में तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। महीने की शुरुआत में 35 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा तापमान अब गिरकर 30 डिग्री रह गया है। इसी तरह 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा न्यूनतम तापमान इन दिनों गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच है।
इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डाक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि अक्टूबर माह के अंतिम दिनों में तापमान में और भी गिरावट होनी तय है। इस दौरान लोगों को गर्मी से निजात तो मिलेगी ही साथ ही ठंडक भी महसूस करेंगे। इस मौसम में खास ध्यान रखें। क्योंकि जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।