Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jalandhar Today 19th October 2022: शहर में 15 से 18 साल के किशाेराें काे आज लगेगी वैक्सीन; जानें और खास

    By Jagran NewsEdited By: Vipin Kumar
    Updated: Thu, 20 Oct 2022 07:58 AM (IST)

    Jalandhar Today 19th October 2022 शहर में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ गई है। 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे।

    Hero Image
    Jalandhar Today 19th October 2022: शहर में आज कई जगह लगेगी वैक्सीन। (सांकेतिक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Today 19th October 2022: जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं । 20 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है.....

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई जगह लगेगी वैक्सीन

    15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में सुबह 9 बजे से होगा।

    हड़ताल

    ज्वाइंट एक्शन कमेटी की तरफ से मांगो को लेकर जिले के सभी सरकारी विभागों में वीरवार को हड़ताल रहेगी। इस दौरान कर्मचारी आफिस तो आएंगे लेकिन कलम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल 26 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

    प्रभातफेरी

    चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर प्रताप बाग से कार्तिक मास को लेकर प्रभातफेरी सुबह 6 बजे से। जिसका विभिन्न संस्थानों की तरफ़ से स्वागत किया जाएगा।

    राशन वितरण समारोह

    लायंस भवन में राशन वितरण समारोह का आयोजन दोपहर 2 बजे होगा। यह राशन वितरण लायंस क्लब जालंधर की तरफ से आयोजित किया जाएगा।

    - हवन यज्ञ

    मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 9 बजे से होगा।

    - मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा।

    - प्राचीन हनुमान मंदिर चौक सूदां में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 8 बजे होगा।

    - प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 8 बजे से होगा।

    यह भी पढ़ें-Punjab Tourist places: ऐतिहासिक स्थलाें की सैर करनी है ताे आएं बरनाला, दीवाली से पहले बनाएं प्लान

    यह भी पढ़ें-Dhanteras 2022: सोना-चांदी ही नहीं...धनतेरस पर ये 4 चीजें खरीदना भी शुभ, मां लक्ष्मी बरसाती है कृपा