विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Weekend Power Cut : जालंधर के इन इलाकों में शनिवार से रविवार तक लगेगा 31 घंटे लंबा पावर कट

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Fri, 07 May 2021 01:37 PM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 04:50 PM (IST)

Jalandhar Weekend Power Cut जालंधर में फोकल प्वाइंट के साथ लगते इलाकों में शनिवार 1200 बजे से रविवार रात 700 ...और पढ़ें

जालंधर के कई इलाकों में 31 घंटे लंबा पावर कट लगेगा।
जालंधर के कई इलाकों में 31 घंटे लंबा पावर कट लगेगा।

जालंधर, जेएनएन। 60 केवी ग्रिड के निर्माण को लेकर फोकल प्वाइंट के साथ लगते इलाकों में शनिवार 12:00 बजे से रविवार रात 7:00 बजे तक पावर कट लगेगा।  पिछले 3 सप्ताह से इन इलाकों में वीकेंड पावर कट लगाया जा रहा है ताकि आने वाले दिनों में लोगों को बिजली फाल्ट समस्या से ना जूझना पड़े।

नए ग्रिड बनने से इंडस्ट्री को नए कनेक्शन आसानी से मिल सकेंगे।  इलाकों के साथ-साथ इंडस्ट्रीज में 31 घंटे का कट रहेगा। फोकट प्वाइंट में ग्रिड का काम शुरू हो चुका है। 5 सप्ताह तक हर शनिवार व रविवार को पावर कट लगेगा। इस दौरान फोकल प्वाइंट की 450 इंडस्ट्री में काम ठप रहेगा। पूरे फोकल प्वाइंट में शनिवार रात ब्लैकआउट रहेगा। पिछले सप्ताह लगे पावर कट के दौरान रात के समय हर चौक पर पुलिस देखी गई थी और गश्त कर रही थी।

पावरकाम के डिप्टी चीफ इंजीनियर हरजिंदर सिंह बंसल ने कहा है कि फोकल प्वाइंट में से ग्रिड  का निर्माण चल रहा है। इसके चलते यह पावर कट लगाया जा रहा है। इस दौरान फोकल प्वाइंट के साथ-साथ लगते इलाके सैनी कालोनी, दादा कालोनी, संजय गांधी नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, गदाईपुर, सईपुर इलाकों में बिजली बंद रहेगी। फोकल प्वाइंट में बन रहे 60 केवी ग्रिड के निर्माण को लेकर फोकल प्वाइंट के साथ लगते इलाकों में शनिवार 12:00 बजे से रविवार रात 7:00 बजे तक पावर कट रहेगा। 

यह भी पढ़ें - लड़कों को कमरे में बुला कपड़े उतार देती थी लड़की, फिर संबंध बनाने का उकसावा देकर शुरु होता था खौफनाक खेल 

यह भी पढ़ें - नशे में धुत ससुर कमरे में अकेली बहू को अपनी ओर खींच करने लगा अश्लील हरकतें, लेकिन पहले से बिछा था जाल 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

 

 

 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें