यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नशे में धुत ससुर कमरे में अकेली बहू को अपनी ओर खींच करने लगा अश्लील हरकतें, लेकिन पहले से बिछा था जाल
जालंधर के तेजमोहन नगर में विवाहिता से छेड़खानी के मामले में जांच कर रही पुलिस ने आरोपित ससुर बहनोई और ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। थाना बस्ती बावा खेल के तेजमोहन नगर में विवाहिता से छेड़खानी के मामले में जांच कर रही पुलिस ने आरोपित ससुर, बहनोई और बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। जांच में सामने आया है कि आरोपित ससुर अनिल कुमार पहले भी नशे में बहू के साथ छेड़खानी करता था।
पहले तो विवाहित ने घर की इज्जत की खातिर काफी सहन किया और ससुर को दूर रखने का प्रयास करती रही। जब पानी सिर से पार हो गया तो उसने ससुर को सबक सिखाने की ठानी। वह अपने कमरे में गई और वहां पर मोबाइल का वीडियो कैमरा आन कर दिया। वहीं पर उसका ससुर आ गया और अश्लील हरकतें करने लगा। उसने विरोध किया, लेकिन आरोपित उसे अपनी ओर खींचता रहा। उसने यह वीडियो अपने भाईयों को भेज दी। इस मामले में थाना पांच के एसएचओ रविंदर कुमार का कहना है कि आरोपितों की तलाश की जा रही है और जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
यह भी पढ़ें - लड़कों को कमरे में बुला कपड़े उतार देती थी लड़की, फिर संबंध बनाने का उकसावा देकर शुरु होता था खौफनाक खेल
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी सास, ससुर, जेठानी और ननद तंग करती थी। उस पर दहेज लाने का दबाव बनाया जाता था। दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे तंग किया जाता था। घर बेटी पैदा हुई तो और तंग किया जाने लगा।
यह है पूरा मामला
बीती मंगलवार एक महिला ने अपने साथ हो रही छेड़खानी का वीडियो बनाकर अपने भाइयों को भेजा था। उसने आरोप लगाया था कि ससुर ने शराब के नशे में छेड़खानी और अश्लील हरकतें की। इसका विरोध करने पर घर से निकाल देने की धमकी दी जा रही थी। महिला ने अपने बहनोई और ससुराल वालों पर भी मारपीट समेत कई आरोप लगाए थे। मामला थाने पहुंचा था, जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुर अनिल कुमार, सन्नी चावला, रीना, प्रिया और रिचा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
