I don't know...कहते ही कट गया बेटे का फोन, चार दिन बाद मिला शव; जालंधर के शख्स की लंदन में हुई रहस्यमयी मौत
लंदन में तीन दिन से लापता मॉडल टाउन निवासी युवक गुरशमन सिंह की मौत की सूचना मिली है। गुरशमन सिंह लंदन में पढ़ाई के लिए गया था और पिछले कई दिनों से लापता था जिसकी तालाश जारी चल रही थी। परिजनों का आरोप था कि गुरशमन सिंह की हत्या की गई है। परिवार का आरोप है कि समुद्र में धक्का दिया गया।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Punjab News: लंदन में तीन दिन से लापता मॉडल टाउन निवासी युवक गुरशमन सिंह की मौत की सूचना मिली है।
उसकी मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था और इलाके में भी शोक की लहर थी। पिता हरप्रीत सिंह यूके का वीजा लेकर निकल गए हैं और सोमवार रात को उनकी फ्लाइट है।
गुरशमन सिंह की हुई हत्या- परिजन
गुरशमन सिंह लंदन में पढ़ाई के लिए गया था और पिछले कई दिनों से लापता था, जिसकी तालाश जारी चल रही थी। परिजनों का आरोप था कि गुरशमन सिंह की हत्या की गई है।
गुरशमन के लापता होने के बाद परिजनों ने सरकार से भी उसे ढूंढने के लिए मदद मांगी थी। उसके लापता होने के कारण उसका परिवार काफी सदमे में था।
यूनिवर्सिटी में पढ़ने का गया था युवक
लापता होने के चौथे दिन चौथे दिन सूचना मिली है कि उसकी मौत हो गई है। जिसके बाद मॉडल टाउन में गुरशमन सिंह भाटिया के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
गुरशमन एक साल पहले दिसंबर में लंदन गया था। वहां पर लाफबोरी यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट कर रहा था। 15 दिसंबर को भी यूनिवर्सिटी पढ़ने गया था और आखिरी बार उसे पूर्व लंदन के कैनरी वार्फ में देखा गया।
आई डोंट नो कहते ही कट गया फोन
परिवार के सदस्यों का कहना था कि तीन दिन पहले उसने फोन किया तो वह दोस्तों संग कहीं बाहर गया था। उसने कहा था कि वह घर वापस जा रहा है लेकिन वह कहां पर है इसकी उसे जानकारी नहीं थी। इस समय वह कहां पर है, इसकी जानकारी नहीं है।
गुरशमन सिंह का 15 दिसंबर को जन्मदिन था। पार्टी के बाद उसके पिता हरप्रीत सिंह ने दो बार फोन कर पूछा कि कहां पर हो तो बेटे ने इतना ही कहा कि आई डोंट नो, इसके बाद फोन काट दिया।
यह भी पढ़ें- Tarantaran: बूंगा भंगला विवाद पर खूनी संघर्ष: SAD के पूर्व पार्षद पर किया हमला; चार लोगों पर इरादतन हत्या का केस दर्ज
समुद्र में डूबने से हुई मौत
पारिवारिक सदस्यों का कहना था कि उनको सूचना मिली है कि उनका बेटा समुद्र में डूबने से मरा है। उनका आरोप था कि किसी ने उसे धक्का मारा है जिससे वह समुद्र में डूब कर मारा गया। गुरशमन के पिता यूके के लिए रवाना हुए हैं, उनके वापस आने के बाद ही सारी घटना का पता चल पाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।