विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tarantaran: बूंगा भंगला विवाद पर खूनी संघर्ष: SAD के पूर्व पार्षद पर किया हमला; चार लोगों पर इरादतन हत्या का केस दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Tue, 19 Dec 2023 12:59 PM (IST)

Bunga Bhangla dispute सोमवार को बूंगा भंगाला के विवाद दौरान शिअद के पूर्व पार्षद बलजीत सिंह गिल और उनके कर्मी ...और पढ़ें

बूंगा भंगला विवाद पर खूनी संघर्ष: SAD के पूर्व पार्षद पर किया हमला
बूंगा भंगला विवाद पर खूनी संघर्ष: SAD के पूर्व पार्षद पर किया हमला

जागरण संवाददाता, तरनतारन। सोमवार को बूंगा भंगाला के विवाद दौरान शिअद के पूर्व पार्षद बलजीत सिंह गिल और उनके कर्मी को घायल करने के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के अवतार सिंह देओल, किसान नेता रघबीर सिंह समेत चार खिलाफ इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी तरसेम मसीह ने बताया कि विवाद दौरान घायल अवतार सिंह देओल के अभी बयान दर्ज किए जाने है।

बूंगा भंगला के विवाद पर हुई खूनी झड़प

बूंगा भंगला के वर्षो से चल रहे विवाद दौरान सोमवार को खूनी झड़प हुई थी। जिसमे बलजीत सिंह गिल, उनके कर्मी शमशेर सिंह वीरू और दूसरे पक्ष के अवतार सिंह देओल घायल हुए थे। जिनको देर रात को सिविल अस्पताल से अमृतसर रेफर कर दिया गया है। बता दें कि बूंगा भंगाला के चल रहे विवाद के बीच शिअद के पूर्व पार्षद व क्लोनाइजर बलजीत सिंह गिल का दूसरे पक्ष के अवतार सिंह देओल के बीच वर्षों से विवाद चला आ रहा है।

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला

ये विवाद पुलिस प्रशासन से लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है। करीब चार माह पहले क्लोनाइजर बलजीत सिंह गिल गुट के बिक्रम सिंह बंटी के बेटे राहुल सिंह की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई थी। इस बाबत थाना सिटी पुलिस ने अवतार सिंह देओल के विरुद्ध धारा-306 अधीन मुकदमा दर्ज किया था, परंतु इस बाबत देओल की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। जिसको लेकर गिल गुट की और से पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे थे।

पूर्व पार्षद बलजीत सिंह के कार्यालय पहुंचे

बूंगा भंगाला की जमीन के चले आ रहे विवाद के मद्देनजर दोनों गुट अदालतों से अपने-अपने पक्ष में स्टे लेने में लगे हुए थे कि सोमवार की दोपहर को अवतार सिंह देओल विवाद वाली जमीन दिखाकर कुछ लोगों समेत गाड़ी पर सवार होकर पूर्व पार्षद बलजीत सिंह गिल के कार्यालय समक्ष पहुंचे। वहां पर बलजीत सिंह गिल अपने कर्मचारियों के साथ बैठे हुए थे।

यह भी पढ़ें- क्रिसमस-न्यू ईयर रहेगा खास, शिमला की हसीन वादियों में होगा विंटर कार्निवाल; इस तरह खास रहेगा कार्यक्रम

अवतार ने बलजीत पर तेजधार हथियार से किया हमला

अवतार सिंह देओल ने बलजीत सिंह गिल को ललकारते तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में बलजीत सिंह गिल गंभीर घायल हो गए। गिल के बचाव के लिए उनका कर्मी शमशेर सिंह वीरू आगे आया तो उसे भी आरोपितों ने चोटिल कर दिया।

इस दौरान बलजीत सिंह गिल ने अपने बचाव लिए देओल पर हमला कर दिया। हमले में देओल के सिर पर गंभीर चोट लगी। डीएसपी तरसेम मसीह ने बताया कि सिविल अस्पताल से अमृतसर रेफर किए अवतार सिंह देओल की मेडिकल रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली रिपोर्ट मिलते ही आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- स्केटर्स का इंतजार खत्म, शिमला में शुरू हुई Ice Skating; देशी-विदेशी सब ले रहे भाग; पहले दिन 40 बच्चों ने की स्केटिंग