विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में भोंतू गैंग का कारनामा, वसल टावर में शिक्षा इंफोसिस दफ्तर के मालिक की कार से उड़ाए 3 लाख व लैपटाप

By Rohit KumarEdited By:
Published: Sat, 13 Feb 2021 01:46 PM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2021 02:23 PM (IST)

जालंधर में भौंतू गैंग के सदस्यों ने शिक्षा इंफोसिस और वसल टावर के मालिक को अपना शिकार बनाते हुए उसकी ...और पढ़ें

आरोपितों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे हैं।
आरोपितों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे हैं।

जालंधर, जेएनएन। शहर के लोगों का खौफ बन चुके भोंतू बैंक के कारनामे दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन लोगों का कीमती सामान और खून पसीने की कमाई चोरी कर ले जा रहे हैं। कभी चौराहों पर तो कभी बीच सड़क तो कभी घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों का शीशा तोड़कर अंदर से सामान निकाल लेते हैं। ऐसी ही एक वारदात गुजराल नगर में हुई।

यह भी पढ़ेंः जालंधर में पहले भी कई वारदातें कर चुके हैं वाहन चोर, खाली पड़े घरों को भी बनाते थे निशाना

गुजराल नगर में स्थित बसल टावर में शिक्षा इंफोसिस दफ्तर के मालिक सुमित सैनी की कार से चोर तीन लाख रुपये, लैपटाप और जरूरी दस्तावेज निकाल कर ले गए। सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ेंः जालंधर में नौसरबाज ने एटीएम से निकला पैसे, पुलिस पर कार्रवाई न करने के लगे आरोप

पुलिस को दी शिकायत में उमेश सैनी ने बताया कि वह रोज की तरह दफ्तर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। उनके पास काम करने वाला लड़का उनकी गाड़ी में बैग रख आया, जिसमें लैपटॉप, तीन लाख की नगदी और जरूरी दस्तावेज थे। कुछ पल बाद ही वह बाहर निकले तो देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है और अंदर से बैग गायब है। उन्होंने बताया कि चोरी करने वाले ने गाड़ी स्टार्ट करने का भी प्रयास किया ताकि घड़ी को चुरा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चेक कर रही है ताकि आरोपितों का कोई सुराग लगाया जा सके।

बता दें कि शहर में भौंतू गैंग के कारनामें बढ़ते जा रहे हैं। हर चौराहे पर इस गैंग के सदस्य किसी न किसी रूप में खड़े रहते हैं और रेकी करते हैं। इसके बाद मासूम लोगों को निशाना बनाते हैं। पिछले साल नवंबर में इस गैंग के सदस्यों ने ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ी हैवल्स कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर की कार का शीशा तोड़ कर कैश से भरा बैग निकाल लिया। उसमें जरूरी दस्तावेज भी थे। 

 

 

 

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें