विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरब देशों में फंसी थी पंजाब की 7 लड़कियां, फिर ऐसे लौटीं भारत; आपबीती सुनकर कांप जाएगी रूह

Published: Mon, 16 Dec 2024 11:51 AM (IST)

मानव तस्करी के जरिए पंजाब की लड़कियों को अरब देशों में बेचने का रूट बदल गया है। ट्रैवल एजेंट अब ...और पढ़ें

संत सीचेवाल का धन्यवाद करने पहुंची वापस लौटी लड़कियां l (फोटो- जागरण)
संत सीचेवाल का धन्यवाद करने पहुंची वापस लौटी लड़कियां l (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. लड़कियों ने कहा- वहां होता है मानसिक और शारीरिक शोषण
  2. संत सीचेवाल ने पुलिस को दिए ट्रैवल एजेंटों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश

संवाद सूत्र, शाहकोट। ट्रैवल एजेंटों ने मानव तस्करी के जरिए पंजाब की लड़कियों को अरब देशों में बेचने का रूट बदल दिया है। अरब देशों से लौटी सात में से दो लड़कियां सुल्तानपुर लोधी के निर्मल कुटिया में राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मिलीं।

उन्होंने बताया कि वहां उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। ट्रैवल एजेंट अब लड़कियों को दिल्ली के बजाय मुंबई के रास्ते अरब देशों में ले जाते हैं।

सीचेवाल ने सख्त कार्रवाई का दिया निर्देश

सीचेवाल ने इराक और मस्कट से आई लड़कियों की पीड़ा सुनने के बाद मोगा और बरनाला जिलों के पुलिस प्रमुखों को पीड़ित लड़कियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनने के निर्देश दिए। सीचेवाल ने कहा कि जब तक ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक अरब देशों में मानव तस्करी का अवैध कारोबार बंद नहीं हो सकता।

लड़कियों के साथ मारपीट करता था एजेंट

ओमान से लौटी और मोगा जिले में रहने वाली पीड़ित लड़की ने बताया कि इमरान नाम के एजेंट द्वारा लड़कियों को बहला-फुसलाकर वहां ले जाता है। एजेंट ने उसके साथ काफी मारपीट की और जबरन दो और लड़कियों को बुलाने के लिए कह रहा था। उसने बताया कि वह वहां पर एक बड़ा रैकेट चला रहा है और वहां पर बुलाई जाने वाली हर लड़की के साथ ऐसा ही व्यवहार किया जाता है।

लड़कियों ने सुनाई अपनी पीड़ा

इसी तरह उसे और उसके गांव की एक अन्य लड़की को उसके गांव की ही एक लड़की ने ब्यूटी पार्लर में काम करने के बहाने वहां पर बुलाया था। वह खुद भी वहां पर फंस गई थी।

इराक से लौटी मोगा की एक लड़की ने दिल दहला देने वाले खुलासे करते हुए बताया कि वहां पर उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया।

वह अपनी बेटी के इलाज के लिए वहां गई थी जोकि एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थी, लेकिन उसे वहां पर बेच दिया गया और एक कार्यालय में बंधक बनाकर रखा गया। जहां पर उसे काफी यातनाएं दी गईं।

यह भी पढ़ें- पुलिस थानों पर ग्रेनेड हमलों से सतर्कता, अब रात 10 बजे के बाद बंद रहेंगे गेट; चौकियों में SSG के जवान तैनात

संत सीचेवाल की मदद से वापस आईं लड़कियां

उसने बताया कि अगर संत सीचेवाल ने उसकी मदद न की होती तो वह वापस लौटने की उम्मीद ही छोड़ देती। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास का धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से ये लड़कियां इस नारकीय जीवन से सुरक्षित घर लौट पाईं। उन्होंने पंजाब की बेटियों से अरब देशों में जाने से परहेज करने को कहा।

पीड़ित लड़कियों ने कहा, अरब देशों में न जाएं महिलाएं

पीड़ित लड़कियों ने अपील की कि अरब देशों में महिलाओं को नहीं जाना चाहिए। वहां एजेंट विजिटर वीजा पर लड़कियों को बुलाते हैं और उन्हें वहां एक तरह से बेच देते हैं और उन्हें वापस लौटाने के बदले में मोटी रकम मांगते हैं या फिर भारत से और लड़कियां बुलाने के लिए मजबूर करते हैं। वहां लड़कियों को गलत कामों में फंसाने की भी कई कोशिशें की जाती हैं। वहां लड़कियों के साथ मारपीट की जाती है और उनकी इज्जत हमेशा खतरे में रहती है।

यह भी पढ़ें- CM भगवंत मान ने अस्पताल और ITI का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से की बात; बोले- कोढ़ को दूर करने के लिए काम कर रही सरकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।