Jalandhar News: चन्नी की अकाली दल में वापसी, जिला प्रधान मन्नण गैरहाजिर रहे; पार्टी में बड़े स्तर पर बदलाव तय
Punjab Politics जिला योजना कमेटी के पूर्व चेयरमैन एवं सीनियर अकाली नेता गुरचरण सिंह चन्नी की शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल में वापसी हो गई। अकाली दल के प्रधान एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार दोपहर बाद गुरचरण सिंह चन्नी के निवास पर पहुंचे और सीनियर नेताओं की उपस्थिति में चन्नी की पार्टी में वापसी कराई है।

जालंधर ,जागरण संवाददाता। जिला योजना कमेटी के पूर्व चेयरमैन एवं सीनियर अकाली नेता गुरचरण सिंह चन्नी की शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल में वापसी हो गई। अकाली दल के प्रधान एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार दोपहर बाद गुरचरण सिंह चन्नी के निवास पर पहुंचे और सीनियर नेताओं की उपस्थिति में चन्नी की पार्टी में वापसी कराई।
चन्नी की शिरोमणि अकाली दल में वापसी की अहमियत इस बात से समझी जा सकती है कि चन्नी को शामिल करते ही सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि चन्नी पार्टी का दिल थे और अब पार्टी का दिल वापस लौट आया है। इससे अच्छी बात कोई और हो ही नहीं सकती। सुखबीर ने कहा कि वह लंबे अरसे से देखते आ रहे हैं कि पार्टी की चुनावी मुहिम को किस तरह से गुरचरण सिंह चन्नी और पार्टी के सीनियर नेता डा. दलजीत सिंह चीमा के साथ मिलकर संभालते रहे हैं और हमेशा सफल बनाया है।
यही जोड़ी अब आगे भी पार्टी को सफलता दिलाएगी। गुरचरण सिंह चन्नी ने भी कहा कि इस समय सबसे बड़ा मुद्दा पंजाब को बचाने का है। पहले कांग्रेस सरकार और अब आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब को बर्बादी के रास्ते पर धकेल दिया है। यह समय छोटे-छोटे मुद्दों पर लड़ाई करने की बजाय एकजुट होकर पंजाब को बचाने का है और वह इसी मुददे को लेकर पार्टी में आए हैं। अकाली दल ही पंजाब की लड़ाई लड़ सकता है। सुखबीर बादल ने कहा कि जैसे कर्मचारी एक्स इंडिया लीव पर जाता है वैसे ही चन्नी भी एक्स इंडिया लीव पर थे और अब छुट्टी से वापस आ गए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।